पंकज त्रिपाठी अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वे जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर दर्शक भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। लोगों की इस उत्सुकता को देखते हुए फिल्म मेकर्स ने इसका पहला गाना जारी कर दिया है।
फिल्म का पहला ट्रैक 'देश पहले' को लॉन्च कर दिया गया है। यह गाना देशभक्ति की भावना से भरपूर है। इस गाने को जुबिन नौटियाल ने अपने सुरों से सजाया है। वहीं, इसे बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। गाने की रिलीज की जानकारी पंकज ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। अभिनेता ने लिखा, ''दुनिया के सारे सुख पीछे, मेरा देश पहले।'' OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज, अनन्या पांडे-विक्रांत मैसी का चलेगा जादू
निर्देशन रवि जावधन में इस फिल्म की पटकथा ऋषि विरमानी के साथ मिलकर लिखी है, जबकि सलीम-सुलेमान ने मनोज मुंतशिर के गीतों के साथ संगीत तैयार किया है। बहुप्रतीक्षित फिल्म अगले साल 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज जल्द ही स्त्री 2 और मिर्जापुर 3 में नजर आने वाले हैं। Arbaaz Khan Wedding: अरबाज और शूरा खान के निकाह में सलमान खान ने जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल