फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahira Khan: सत्ता-सियासत और संग्राम... माहिरा खान ने सुनाए बॉलीवुड के किस्से, बोलीं- भारत-पाक के लिए हम बकरे

Thu, 29 Dec 2022 05:15 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक इंटरव्यू के दौरान माहिरा खान ने बताया कि वह अपने बॉलीवुड के दोस्तों, कलाकारों से मिलती हैं और बातें करती हैं। उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया जो कुछ भी अपने या उनके लिए लिखती हैं, उसे लेकर सावधान रहती हैं। 
विज्ञापन
Mahira Khan - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार माहिरा खान ने साल 2017 में बॉलीवुड में रईस फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में माहिरा के साथ शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान माहिरा ने भारत और पाकिस्तान के कलाकारों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी अभिनेताओं को आसान लक्ष्य माना जाता है। उन्होंने कहा, जैसा कि रईस हिट फिल्म रही, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण वह बॉलीवुड में अपना काम जारी नहीं रख पाईं। दरअसल, पाकिस्तानी कलाकारों और संगीतकारों को भारत में काम करने पर रोक लगा दी गई। 

विज्ञापन



 

Mahira Khan - फोटो : social media
जो लिखती हैं उससे रहती हैं सावधान
अभिनेत्री माहिरा खान ने बॉलीवुड से जुड़े अपने अनुभव को एक इंटरव्यू के दौरान साझा किए। उन्होंने बताया कि वह उन लोगों के संपर्क में थीं, जिनके साथ भारत में काम किया। वह बॉलीवुड के अपने दोस्तों, कलाकारों से मिलती हैं और बातें करती हैं। उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया जो कुछ भी अपने या उनके लिए लिखती हैं, उसे लेकर बेहद सावधान रहती हैं। 

यह भी पढ़ें- चमचमाती फैंसी सिल्वर ड्रेस में नागिन ने गिराईं बिजलियां

Mahira Khan - फोटो : social media
बॉलीवुड दोस्तों से होती है बातचीत
भारत में काम करने को लेकर माहिरा खान ने कहा कि भारत में काम करने का उनका अनुभव सबसे अद्भुत था। उन्होंने बताया कि वह अब भी बहुत से लोगों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम आसान लक्ष्य हैं। फिर चाहे वह पाकिस्तान में हो, चाहे भारत में हो। उन्होंने कहा कि हम कलाकार हैं और हम कला के उस धागे से जुड़े हुए हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि इन्हीं कारणों के चलते हम किसी भी चीज का ज्यादा ख्याल रखने की कोशिश करते हैं। ऐसा नहीं है कि हम एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं या एक-दूसरे को बर्थडे विश नहीं करते या फिर अलग देशों में रहते हैं तो मिलते नहीं है। उन्होंने कहा कि वह वाकई में महज अपने आप को सुरक्षित नहीं करती हैं बल्कि एक दूसरे का भी बचाव करते हैं। 

यह भी पढ़ें- सपना चौधरी ने पिंक सलवार सूट में दिखाया जलवा

Mahira Khan - फोटो : social media
दोनों देशों के लिए कलाकार हैं बलि के बकरे
अभिनेत्री ने बताया कि इन सभी चीजों के पीछे राजनीति मुख्य कारण है। दुर्भाग्य से, यह राजनीति है। दोनों तरफ के लोगों जब तक बलि का बकरा चाहिए, हम हमेशा वहीं रहेंगे। चलिए मान लीजिए हालात बेहतर हो जाते हैं। मान लीजिए कि सत्ता में कोई है जो हमें आसान लक्ष्य की तरह इस्तेमाल नहीं करते हैं। वह बहुत अच्छा होगा। क्या आप इस तरह के हालातों में सहयोग की उम्मीद करते हैं। यह बहुत अच्छा होगा अगर वाकई कोई निष्कर्ष निकलता है। 

यह भी पढ़ें- Muskan Jattana: उर्फी से टक्कर लेने को तैयार यह मॉडल, जानें कौन हैं मूस जट्टाना
विज्ञापन

the legend of maula jatt - फोटो : social media
लीजेंड ऑफ मौला जट्ट भारत में होगी रिलीज
माहिरा खान ने हाल ही में फवाद खान के साथ फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट में अभिनय किया है। फिल्म में माहिरा के साथ हमजा अली अब्बासी, हुमैमा मलिक, फारिस शफी और गोहर रशीद जैसे कलाकार शामिल हैं। द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट फिल्म यूनुस मलिक की 1979 की क्लासिक मौला जट्ट की रीमेक है। फिल्म पाकिस्तान में 13 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। यह फिल्म पाकिस्तान में अभी तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही भारत में भी रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें