सोफिया हयात ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'मुझे यह देखकर दुख होता है कि युवा स्टार्स रिलेशनशिप में असफल होने पर सुसाइड कर रहे हैं। मुझे सचमुच यह लगता है कि मेकर्स ऐसे मामलों में सबसे ज्यादा दोषी होते हैं। सोफिया कहती है डायरेक्टर्स यंग एक्ट्रेसेस को हायर करते हैं और उन्हें बड़ी उम्र के लड़कों के साथ कास्ट करते हैं और प्रोजेक्ट्स के लिए रोमांस करवाते हैं। ऐसी बच्चियों, जिन्होंने अपना करियर अभी शुरू ही किया है और वे इस चीज की असलियत नहीं जानती हैं, वे शूटिंग के दौरान आसानी से झांसे में आ जाती हैं और बड़ी उम्र के आदमियों के साथ सेक्सुअली इन्वॉल्व हो जाती हैं। मैं यह सब अच्छे से जानती हूं, क्योंकि मेरे साथ भी प्रॉड्यूसर्स ने ऐसा ही किया, लेकिन मैं हमेशा उन्हें दूसरे डायरेक्शन में घुमा देती थी।'
सोफिया हयात ने आगे कहा, 'यंग स्टार्स को इंडस्ट्री में आने से पहले प्रॉपर ट्रेनिंग लेनी चाहिए'। उन्होंने तुनिशा शर्मा के शो मेकर्स पर सवाल उठाते हुए पूछा, आखिर वे चुप क्यों हैं? क्यों उन्होंने अभी तक इस केस में कोई बयान जारी नहीं किया? शायद पैसा ही सबकुछ है, इसलिए बिना इनवेस्टिगेशन के सभी सुसाइड केस बंद कर दिए जाते हैं? सीनियर पोजिशन के लोग पुलिस को पैसे देकर केस बंद करवा देते हैं। उन्होंने तुनिशा केस में सीनियरल के मेकर्स पर सवाल उठाने के साथ-साथ अपनी जिंदगी में हुई घटना को बताते हुए कहा, 'सेट पर लोगों ने मुझे मेरी नैतिकता से समझौता करने के लिए कहा और मेरे साथ इतना गंदा व्यवहार किया, जिसकी वजह से मैं खूब रोई थी।'
यह भी पढ़ें: कैंसर से जंग लड़ रहीं ‘सविता भाभी’ का छलका दर्द, बोलीं- पिछले जन्म का पाप कह लोग मारते थे ताने