साझा कि फिल्म 'अर्थ' की शूटिंग की याद
शबाना आजमी को मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2024 में सिनेमा की दुनिया में 50 साल पूरे करने पर खास सम्मान दिया गया। इस सम्मान के बाद शबाना आजमी की एक मास्टर क्लास भी आयोजित की गई। इस दौरान शबाना आजमी ने फिल्म 'अर्थ' से जुड़ी कुछ यादें साझा की। उन्होंने बताया कि महेश भट्ट उस फिल्म के दौरान निजी परेशानियों से गुजर रहे थे। हमारे पास कोई स्क्रिप्ट नहीं थी। शूटिंग के साथ ही वो अपने स्टोरी आइडिया पर काम कर रहे थे। हम अपने ही कपड़े पहनकर शूटिंग कर लेते थे।
Jigra: 'कुछ तो हुआ है ना? आलिया भट्ट ने मुझ पर भरोसा किया', 'जिगरा' की बॉक्स ऑफिस असफलता पर बोले निर्देशक
महेश भट्ट ने दी थी ये सलाह
शबाना ने कहा लेकिन महेश भट्ट में कुछ तो खास है, जो उन्होंने फिल्म को पूरा कर लिया। ऐसा लगता था कि महेश भट्ट एक बटन दबाते हैं और सभी एक्टिंग करना शुरू कर देते हैं। महेश भट्ट ने फिल्म के दौरान उनसे कहा था, 'हमारे पास ज्यादा रिसोर्स लाने अनुमति नहीं है, हमारे पास टाइम भी नहीं है, आप इससे अच्छा अभिनय कर सकती हैं'।
Akshay Kumar: पहले भी अपनी फ्लॉप फिल्मों का दौर देख चुके हैं अक्षय, फिर संकटमोचन बन इस निर्देशक ने बदली किस्मत