पिछले महीने रिलीज हुई जयदीप अहलावत और जुनैद खान की 'महाराज' को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही इसे 5.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनी इस फिल्म के जरिए जुनैद खान ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अब खबर आई है कि फिल्म ने 22 देशों में वैश्विक गैर-अंग्रेजी शीर्ष दस की सूची में जगह बना ली है।
Salaar 2: प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सलार 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
जुनैद खान ने जताया दर्शकों का आभार
'महाराज' फिल्म नेटफ्लिक्स की गैर-अंग्रेजी श्रेणी में शीर्ष दस की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जुनैद खान ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'मैं केवल प्यार, प्रशंसा, साथ ही साथ लोगों द्वारा मेरी पहली फिल्म के लिए दिए गए फीडबैक के लिए आभारी हूं। मैं इस खास पल पर अपने निर्माता वाईआरएफ, अपने निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा, जयदीप सर, शरवरी, शालिनी और हर कलाकार और क्रू मेंबर को बधाई देता हूं। यह हमारी सामूहिक जीत है। हमने एक खास फिल्म बनाई है जिसे नेटफ्लिक्स ने दुनिया भर में दिखाया है और यह हर जगह दर्शकों को पसंद आ रही है।'
Kartik Aaryan: नेपोटिज्म पर कार्तिक ने फिर साझा किए अपने विचार, बोले- सभी के लिए मौके एक जैसे नहीं होते
सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म की कहानी
यह फिल्म 1862 के महाराज मानहानि मामले पर आधारित सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई है। दर्शकों ने इसकी सम्मोहक कथा और अभिनय के लिए नाटक की सराहना की है। जुनैद खान के अलावा फिल्म में जयदीप अहलावत मुख्य खलनायक के रूप में हैं। साथ ही शालिनी पांडे और शरवरी वाघ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 21 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और वर्तमान में प्लेटफार्म पर विशेष रूप से स्ट्रीमिंग कर रही है।
Junaid Khan: घर में इस तरह से होती है जुनैद खान की आलोचना, पिता आमिर खान कह देते हैं यह बात