अभिनेता फिरोज खान 'महाभारत' में अर्जुन की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वे 'जिगर' में अजय देवगन के साथ काम कर चुके हैं। अब अभिनेता से जुड़ी नई खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे एक बार फिर से अजय देवगन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।