फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion 2: अमेरिका में प्रियंका से मिले मधुर भंडारकर, फैशन 2 को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर दे डाली ये सलाह

Wed, 21 Aug 2024 05:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मधुर भंडारकर ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा से उनके अमेरिका वाले घर पर मुलाकात करते दिख रहे हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद लोग फैशन 2 को लेकर उनसे तरह-तरह के सवाल करते नजर आए।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, मधुर भंडारकर - फोटो : इंस्टाग्राम- मधुर भंडारकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुर भंडारकर की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली निर्देशकों में होती है। फिल्म फैशन से उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म का सीक्वल बनाने की इच्छा जताई थी। साल 2008 में रिलीज हुई इस हिट फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ कंगना रणौत ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस बीच हाल ही में मधुर भंडारकर ने प्रियंका चोपड़ा से उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर पर मुलाकात की। 
विज्ञापन

Mohsin Khan: 32 साल के मोहसिन खान को पिछले साल आया था हार्ट अटैक, बदलने पड़े थे इतने अस्पताल

तस्वीर से तेज हुई फैशन 2 की चर्चा

इस फोटो ने सोशल मीडिया पर फैशन 2 बनने के कयासों  को फिर से हवा दे दी है। फिल्मकार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बुधवार को एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "प्रतिभाशाली प्रियंका चोपड़ा से लॉस एंजिल्स में उनके शानदार निवास पर मिलना और चर्चा में शामिल होना एक खुशी की बात थी।" हालांकि, यह मुलाकात किस वजह से हुई मधुर ने इस बात का जिक्र कैप्शन में नहीं किया है।  

Dhvani Bhanushali: गायकी के बाद अब अभिनय से लोगों का दिल जीतेंगी ध्वनि भानुशाली, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू
विज्ञापन



लोगों ने दी ये सलाह

इंस्टाग्राम पर तस्वीर आते ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। एक यूजर ने लिए उत्सुकता के साथ पूछा, "क्या हम फैशन 2 में कंगना रणौत और प्रियंका चोपड़ा की उम्मीद कर सकते हैं?" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या आप कंगना के बिना फैशन 2 बना रहे हैं? कृपया ऐसा न करें। सोनाली फैशन का मुख्य आकर्षण थी। इसे याद रखें।" इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने फिल्म में कंगना को कास्ट करने की वकालत की।

Vidaamuyarchi: अजित की 'विदामुयार्ची' का नया पोस्टर जारी, दिखी गणेश सरवनन और दशरथी नरसिम्हन की पहली झलक
विज्ञापन


आखिरी बार इस फिल्म का किया निर्देशन

वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2022 में मधुर की आखिरी फिल्म बबली बाउंसर रिलीज हुई थी। फिल्म में तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में थीं। इसे सीधा ओटीटी पर लाया गया था। वहीं, इससे पहले आई उनकी फिल्म इंडिया लॉकडाउन जी5 पर रिलीज हुई थी। 

Gadar 3: 'भावनाओं का एटम बम होगी गदर 3', सनी देओल की 'गदर' फ्रैंचाइजी की अगली किस्त पर निर्देशक का बड़ा खुलासा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें