Vanraj Bhatia
- फोटो : social media
नए दौर के निर्देशकों के प्रिय रहे
साल 1960 से लेकर साल 1965 तक वनराज भाटिया दिल्ली विश्वविद्यालय में रीडर रहे और फिल्मों में उनकी शुरूआत हुई 1974 में रिलीज श्याम बेनेगल की फिल्म ‘अंकुर’ से। इसके बाद दोनों का रिश्ता ऐसा बना कि बेनेगल की अधिकतर फिल्मों का संगीत उन्होंने ही दिया। भारतीय सिनेमा में नए दौर का सिनेमा बनाने वाले अधिकतर फिल्म निर्देशक अपनी फिल्मो के लिए वनराज भाटिया के पास ही आते थे। गोविंद निहलानी, कुंदन शाह, अपर्णा सेन, सईद अख्तर मिर्जा, कुमार शाहनी के अलावा विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म पहली हिट फिल्म ‘खामोश’ और प्रकाश झा की फिल्म ‘हिप हिप हुर्रे’ का संगीत भी वनराज भाटिया ने ही दिया है। मुख्यधारा की फिल्मों में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अजूबा’, सनी देओल की फिल्म ‘दामिनी’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘परदेस’ में भी उन्होंने योगदान दिया है।