फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राजधानी एक्सप्रेस' से शुरू होगी लिएंडर पेस की दूसरी पारी

Tue, 25 Dec 2012 10:10 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टेनिस स्टार लिएंडर पेस की दूसरी पारी 4 जनवरी से शुरू हो रही है। उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'राजधानी एक्सप्रेस' चार जनवरी को रिलीज हो रही है। सामाजिक समस्याओं और आंतरिक आतंकवाद के ताने-बाने पर बनी इस फिल्म में लिएंडर पेस के साथ जिम्मी शेरगिल भी होंगे। बीच में यह खबर आई थी कि लिएंडर पेस के पास डेट न होने की वजह से इस फिल्म को अपने तय शेड्यूल में रिलीज नहीं किया जा सकेगा। बाद लिएंडर पेस ने समय निकालकर शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म के निर्देशक अशोक कोहली हैं।
विज्ञापन


   लिएंडर पेस पहले ही कह चुके हैं कि वह टेनिस खेलते रहेंगे। हां उन्होंने यह बात साफ की है कि यदि यह फिल्म अच्छा कारोबार करती है तो वह अपनी फिल्मी पारी को संजीदा तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं। लिएंडर पेस के पहले दूसरे कई खेल जगत के सितारे फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाते रहे हैं। क्रिकेटर अजय जडेजा और सलिल अंकोला इसके बड़े उदाहरण हैं। हां यह बात जरूर है कि यह खिलाड़ी अपनी फिल्मी पारी को बहुत लंबे समय तक आगे नहीं बढ़ा पाए। अब देखते हैं कि लिएंडर पेस अपनी ऐक्टिंग के शौक के लिए कितने गंभीर हैं। यह बहुत हद तक फिल्म के रिस्पॉस पर भी निर्भर करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें