फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटर पटरः इमरान और अनुष्का सबसे बुरे एक्टर!

Mon, 24 Dec 2012 04:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'गोल्डन केला अवार्ड' के सबसे बुरे अभिनेता और अभिनेत्री वर्ग में इमरान खान और अनुष्का शर्मा को नामांकित किया गया है। गोल्डन केला अवार्ड हॉलीवुड के रैजल्ज-गोल्डन रैस्पबेरी अवार्ड का रुप है जिसमें बुरे कलाकार, फिल्म आदि को अवार्ड दिया जाता है। इमरान को 'एक मैं और एक तू' और अनुष्का को 'जब तक है जान' के लिए नामांकित किया गया है।
विज्ञापन


 पुरुष वर्ग में अजय देवगन (सन ऑफ सरदार, बोल बच्चन), संजय दत्त (अग्निपथ) और अक्षय कुमार (हाउसफुल-2, राउडी राठौर, जोकर और खिलाड़ी 786) के भी नाम हैं। अनुष्का के अलावा दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी 'कॉकटेल' के लिए और फराह खान 'शिरी फरहाद की तो निकल पड़ी' के लिए नामांकित किए गए हैं। सोनाक्षी सिन्हा को साल की सभी फिल्मों के लिए नामांकित किया गया है। शिरीष कुंदर की फिल्म 'जोकर' को सबसे बुरी फिल्म के वर्ग में रखा गया है। इसमें 'सन ऑफ सरदार', 'हाउसफुल 2', 'खिलाड़ी 786', 'दबंग 2' और 'जब तक है जान भी' हैं।

इसी तरह सबसे बुरे निर्देशक के वर्ग में शिरीष कुंदर (जोकर), अरबाज खान (दबंग2), करन जौहर (स्टूडेंट ऑफ दि इयर), कबीर खान( एक था टाइगर) और साजिद खान (हाउसफुल2) हैं। चिढ़ पैदा करने वाले गानों के वर्ग में चिंता ता चिता चिता (राउडी राठौर), सन ऑफ सरदार (सन ऑफ सरदार), अनारकली डिस्को चली (हाउसफुल 2), डिस्को दीवाने (स्टूडेंट ऑफ दि इयर) और हुक्का बार (खिलाड़ी 786) को नामांकित किया गया है।
विज्ञापन


 'दबंग 2', 'हाउसफुल 2', 'जन्नत 2', 'जिस्म 2', 'राज 3', 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'भूत रिटर्न्स' और '1920 एविल रिटर्न्स' को सबसे बुरी सीक्वल फिल्मों के लिए नामित किया गया। 'आप अभी भी क्यूं कोशिश कर रहे हैं' वर्ग में करिश्मा कपूर, चंद्रचूड़ सिंह, आफताब शिवदसानी, शाइनी आहूजा, प्राची देसाई और जैकी भगनानी हैं।

रोहित रॉय काम की तलाश में
यह विश्वास करना मुश्किल है कि टेलीविजन की दुनिया के सबसे चर्चित चेहरों में से एक रोहित रॉय इस समय बेरोजगार हैं। रोहित ने खुद ही कहा कि वह इस समय बेरोजगार हैं और काम की तलाश कर रहे हैं। एक मीडिया चैनल में रोहित ने कहा कि इस समय मेरे पास कोई काम नहीं है। मैं ईमानदारी से कहूं तो टीवी और फिल्मों में मेरे पास कोई काम नहीं है। रोहित ने 'स्वाभिमान' एवं 'विरासत' जैसे धारावाहिकों और 'शूटआउट ऐट लोखंडवाला' फिल्म में अभिनय किया था। उन्होंने कहा कि लोगों का मानना है कि मैं फिल्मों में व्यस्त रहने के कारण छोटे पर्दे पर काम नहीं करना चाहता और इसलिए मुझसे सम्पर्क नहीं किया जा रहा है। गम्भीरता से कहूं तो आप मेरा संदेश लोगों तक पहुंचा दें। 'मैं पटकथा पढ़ रहा हूं' जैसे बहाने बनाने के बजाय सही बोलने पर विश्वास करता हूं।

अनुपम को डबिंग में आ रहा है मजा
अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों नीरज पांडेय की 'स्पेशल छब्बीस' फिल्म की डबिंग में व्यस्त हैं। अनुपम ने अपना सर्वोत्कृष्ट देने के लिए फिल्म की पूरी टीम की तारीफ की। अनुपम ने ट्विटर पर कहा कि असली ताकत दिल में होती है। 'स्पेशल छब्बीस' की डबिंग में मजा आ गया। सभी लोगों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। इस फिल्म में अक्षय कुमार एवं काजल अग्रवाल के अलावा जिमी शेरगिल भी हैं। यह फिल्म 8 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली में हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार भी बदले-बदले अंदाज में दिखाई देंगे। वह इस फिल्म में सीबीआई अधिकारी की भूमिका में होंगे।

जून में प्रदर्शित होगी 'यमला पगला दीवाना 2
फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' अगले साल जून में प्रदर्शित होगी। फिल्म में अभिनेता धर्मेद्र और उनके दोनों कलाकार बेटे सन्नी व बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। वर्ष 2011 में प्रदर्शित हुई हास्य फिल्म 'यमला पगला दीवाना' के अगले संस्करण का निर्देशन संगीत सिवन ने किया है। फिल्म की नायिकाओं में नेहा शर्मा और नवोदित अभिनेत्री क्रिस्टीना अखीवा शामिल हैं। इनके अलावा अनुपम खेर और जॉनी लीवर भी इसमें अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म की लंदन में लम्बे समय तक शूटिंग चली, जो दिसम्बर की शुरुआत में पूरी हो गई। 'यमला पगला दीवाना' हिट रही थी। इस फिल्म से पहले बाप और दोनों बेटों की जोड़ी फिल्म 'अपने' में पहली बार पर्दे पर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें