फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Kamra: कुणाल कामरा को दूसरा समन जारी करेगी पुलिस, जवाब देने के लिए कॉमेडियन की समय बढ़ाने की मांग खारिज

Wed, 26 Mar 2025 01:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा ने पुलिस के सामने पेश होने के लिए समय बढ़ाने की मांग की थी। हालांकि, पुलिस ने कामरा के अनुरोध को ठुकरा दिया है। 
विज्ञापन
कुणाल कामरा - फोटो : एक्स: Kunalkamra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुणाल कामरा विवाद मामले में मुंबई पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन को समन भेजा था। अब मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन की अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए एक सप्ताह का समय देने की मांग को अस्वीकार कर दिया है। कामरा के वकील ने खार पुलिस स्टेशन में व्यक्तिगत रूप से अपील और जवाब पेश किया। हालांकि, पुलिस ने कामरा के अनुरोध को ठुकरा दिया है।

विज्ञापन

दूसरा समन भेजेगी पुलिस
रिपोर्ट्स के अनुसार, खार पुलिस आज कुणाल कामरा को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) धारा 35 के तहत दूसरा समन जारी करेगी। इससे पहले, मुंबई पुलिस ने स्टैंड-अप कलाकार को समन भेजकर मंगलवार को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा था। एमआईडीसी पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान कामरा की टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, जिसे आगे की जांच के लिए खार पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।
Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा के खिलाफ ठाणे में FIR दर्ज, डिप्टी सीएम शिंदे के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी का आरोप

कामरा के मजाक पर विवाद
कामरा ने अपने विवादास्पद 'गद्दार' वाले मजाक से राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था, जो कथित तौर पर महाराष्ट्र के राजनेता के बारे में था।  कई राजनीतिक नेताओं ने स्टैंड-अप शो के दौरान कामरा के बयान की निंदा की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, कामरा ने मंगलवार को एक नया वीडियो शेयर कर शिवसेना कार्यकर्ताओं पर मुंबई के द हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ करने का मजाक उड़ाया, जहां उन्होंने पहले परफॉर्म किया था।
Kunal Kamra: 'मन में अंधविश्वास, देश का सत्यानाश', कुणाल कामरा ने नया वीडियो जारी करके फिर शिवसेना पर कसा तंज

विवाद पर अजित पवार की प्रतिक्रिया
मंगलवार को उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस विवाद पर कहा, ''हमारे सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सरकार की ओर से इस मुद्दे पर जवाब दिया था। हमारे सीएम ने कहा है कि कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।'' वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्टैंडअप कलाकार कुणाल कामरा द्वारा एकनाथ शिंदे के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी पर कड़ा रुख अपनाया। मुख्यमंत्री ने सोमवार को राज्य विधानसभा में बोलते हुए कहा कि अगर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से अत्याचार होता है तो सरकार उसे स्वीकार नहीं करेगी।
Kunal Kamra: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगाई कुणाल कामरा की तस्वीर, किया विरोध प्रदर्शन
 
विज्ञापन

माफी मांगने से कुणाल ने किया इनकार
खार इलाके में यूनिकॉन्टिनेंटल होटल में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में अपने प्रदर्शन के दौरान कामरा ने शिवसेना के नेता को गद्दार कहा था और उनकी पैरोडी भी गाई थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। इस विवाद के बीच कुणाल कामरा ने कहा है कि वह राजनेता के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे और उन्होंने मुंबई में उस स्थान पर तोड़फोड़ की आलोचना की जहां कॉमेडी शो की रिकॉर्डिंग की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें