फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devashish Makhija: यशराज फिल्म्स ने मेरी जिंदगी के तीन साल बर्बाद किए, फिल्म बंद होने पर छलका देवाशीष का दर्द

Wed, 26 Mar 2025 12:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्देशक देवाशीष मखीजा ने खुलासा किया कि वाईआरएफ के साथ मिलकर एनिमेटेड फिल्म पर काम कर रहे थे, लेकिन इसकी वजह से उनकी जिंदगी के तीन साल बर्बाद हो गए। 
विज्ञापन
देवाशीष मखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता देवाशीष मखीजा ने 2005 में इंडस्ट्री में प्रवेश करने के बाद से अब तक केवल चार फिल्मों का निर्देशन किया है। 'ब्लैक फ्राइडे' में अनुराग कश्यप और 'बंटी और बबली' में शाद अली की सहायता करने के बाद उन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस के लिए एक एनिमेटेड फिल्म बनाई। हालांकि, तीन साल के काम के बाद फिल्म को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन

इस वजह से बंद हुई फिल्म
सिनेमा में अपने सफर पर विचार करते हुए देवाशीष मखीजा ने स्क्रीन को बताया, 'यह बहुत ही उलझन भरा सफर रहा है, इसलिए मैं 45 साल का हूं और मैं अपनी पांचवी फिल्म बना रहा हूं। अगर मेरे पास दो रास्ते होते और मैं एक विकल्प चुनता तो मैं अपनी 11वीं या 12वीं फिल्म पर बैठा होता। 'बंटी और बबली' के बाद मैं यशराज फिल्म्स और डिज्नी के लिए एक एनीमेशन फिल्म बना रहा था। जब उन्होंने पहली एनीमेशन फिल्म 'रोडसाइड रोमियो' बनाई तो वह फ्लॉप हो गई तो उन्होंने मेरी फिल्म बंद कर दी।'
Sikandar: सेंसर बोर्ड से पास होने के बाद मेकर्स ने कम किया 'सिकंदर' का रनटाइम, इन सीन्स पर खुद चलाई कैंची

वाईआरएफ फिल्म बनाने से किया इनकार
फिल्म निर्माता ने बताया कि वे इस प्रोजेक्ट पर तीन साल पहले ही खर्च कर चुके थे और पिक्सर में अंतिम निर्माण शुरू करने ही वाले थे कि वाईआरएफ ने इसे रद्द कर दिया। देवाशीष ने कहा, 'मैंने वहां तीन साल गंवा दिए। मुझे नहीं पता कि मैं गलती से या अचानक यशराज के रास्ते पर चला गया, क्योंकि वह फिल्म बंद हो गई, इसलिए मैंने उनके साथ तीन फिल्मों का जो सौदा किया था, उससे किनारा कर लिया, क्योंकि किसी ने मुझे नहीं बताया था कि तीन साल से बन रही फिल्म बंद हो सकती है। उन्होंने मेरी जिंदगी के तीन साल बरबाद कर दिए।'
Jr. NTR: जूनियर एनटीआर ने इस खास अंदाज में दी पत्नी को जन्मदिन की बधाई, साझा की प्यारी तस्वीरे
विज्ञापन

देवाशीष मखीजा की फिल्में
देवाशीष मखीजा ने मनोज बाजपेयी अभिनीत 'भोंसले' और 'जोरम' जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने बहुचर्चित ओडिया फिल्म 'ओंगा' का भी निर्देशन किया है। निर्देशक अब तापसी पन्नू अभिनीत नेटफ्लिक्स फिल्म 'गांधारी' पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें