गुंजन झा और वैभव सक्सेना - मोहब्बत में तेरे सनम
- फोटो : सोशल मीडिया
यही कारण है कि कुमार सानू युवा पीढ़ी को सुरीले और अच्छे गीतों की सुंदरता का एहसास कराने के लिए 'मोहब्बत में तेरे सनम' गाना लेकर आए हैं। इस गाने के बोल और कंपोजिशन गुंजन झा की है। वहीं निर्देशन वैभव सक्सेना का है। कुमार सानू ने गायक क्षितिज वेदी और दीक्षा समेरिया के साथ इस गाने को शानदार ढंग से गाया है। गीत व्यूजिक रिकॉर्ड्स द्वारा निर्मित है।
कुमार सानू, गुंजन झा,वैभव सक्सेना, क्षितिज वेदी - मोहब्बत में तेरे सनम
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर महान गायक पद्मश्री पंकज उदास ने गुंजन झा और वैभव सक्सेना की तारीफ की और इस गाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रसिद्ध गायकों और कलाकारों से इस गाने को अच्छी समीक्षा मिल रही है। यह गीत संगीत उद्योग और दुनिया भर के लाखों संगीत प्रेमियों की प्राथमिकताओं में एक स्वागत योग्य बदलाव लाने के लिए तैयार है।