फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरीन खान की मां आईसीयू में भर्ती: पिछले एक साल से हैं बीमार, एक्ट्रेस बोलीं- उनके लिए दुआ करें

Sat, 12 Mar 2022 02:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
zareen khan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन की मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। एक्ट्रेस की मां की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिसकी वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा है। इस बात की जानकारी जरीन खान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने फैंस से अपनी मां के लिए दुआ करने की अपील की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरी मां की तबीयत दोबारा खराब हो गई है। इस वक्त वह आईसीयू में हैं। प्लीज उनके लिए दुआ करें।' इस पोस्ट को शेयर करते ही एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हो गए और उनकी मां की सलामती की दुआएं मांगने लगे। उनके प्रशंसक कमेंट के जरिए उनकी मां के जल्द ठीक हो जाने की बात कह रहे हैं। जरीन का यह इंस्टा पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को अब तक लाखों की संख्या में लोग लाइक कर चुके हैं।

विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है जब एक्ट्रेस की मां की तबीयत बिगड़ी है। बीते साल भी वह डेढ़ महीने तक बीमार थीं। इस दौरान जरीन खान को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। तब उन्होंने लिखा था, 'मैं पिछले डेढ़ महीने से अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हूं। अब तक उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। मैं आपसे अनुरोध करूंगी कि आप उनके जल्द ठीक हो जाने के लिए प्रार्थना करें।'

विज्ञापन

Zareen Khan - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टिंग करियर की बात करें तो जरीन ने अपना डेब्यू सलमान खान की फिल्म 'वीर' से किया था। इस फिल्म में वह राजकुमारी की भूमिका में नजर आई थीं। इसके अलावा वह 'अक्सर 2', हॉटस्टोरी 3, और वजह तुम हो जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' फिल्म में देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें