फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: केआरके ने रणबीर कपूर-ऋतिक रोशन के बाल को बताया नकली, ट्रोल्स बोले- तुम्हारा वाला तो लगता भी है

Tue, 18 Apr 2023 01:01 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केआरके ने रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन के बाल को नकली बताते हुए खिल्ली उड़ाई है। वहीं, ऐसा कर वह खुद ट्रोल्स का शिकार हो गए हैं। 
 
विज्ञापन
रणबीर-केआरके-ऋतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके बेवजह अपनी ही इंडस्ट्री के सितारों को टारगेट करते देखे जाते हैं। बीते कुछ वर्षों में, केआरके ने अपनी मसालेदार टिप्पणी और सितारों की फिल्मों की खिल्ली उड़ाकर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बना ली है। वहीं, अब खुद को सबसे बड़ा क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान ने ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर और शाहरुख खान को लेकर कुछ ऐसा लिख दिया है, जिसने उन्हें हेडलाइंस में ला दिया है। 

केआरके का ऋतिक-रणबीर पर निशाना

केआरके ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में दावा किया है कि रणबीर और ऋतिक जैसे सितारों के खूबसूरत बाल के पीछे हेयर पैच का कमाल है। वहीं, उन्होंने शाहरुख खान के बाल को नेचुरल बताते हुए उनकी तारीफ की है। एक्टर ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'SRK, रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन की तरह हेयर पैच का इस्तेमाल नहीं करते क्योंकि माशाअल्लाह उनके बाल अच्छे हैं।'

विज्ञापन


कमाल खुद हुए ट्रोल्स का शिकार 

कमाल राशिद खान का ये ट्वीट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इसे देखकर रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन के फैंस गुस्से में आ गए हैं और प्रतिक्रिया देते हुए केआरके को आड़े हाथों लेते देखे जा रहे हैं। एक शख्स ने कमाल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'इस नल्ले ने खुद पैच लगवा रखा है।' दूसरे ने लिखा, 'शाहरुख फैन के रूप में मैं आपको सुझाव देता हूं कि आप गुणवत्ता वाले उत्पाद का उपयोग करें जैसे वे उपयोग करते हैं, आपका विग बहुत नकली लगता है।'

Dhadak 2: मेकर्स ने धड़क 2 से जाह्नवी और ईशान को दिखाया बाहर का रास्ता, इन स्टार्स ने फिल्म में मारी एंट्री?

शाहरुख की 'पठान' को लेकर दिया था यह बयान

कमाल राशिद खान इन सितारों पर टिप्पणी कर खुद ट्रोल्स का शिकार हो गए हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'साथ में खुद का नाम नहीं लेते।' वहीं, शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के ब्लॉकबस्टर होने पर भी केआरके खूब ट्रोल हुए हैं। दरअसल, कमाल ने फिल्म को पहले डिजास्टर बताया था लेकिन इसके हिट होते ही इन्होंने पलटी मार ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें