हिमेश रेशमिया-सलमान खान-केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
केआरके अक्सर बॉलीवुड सितारों पर अपनी टिप्पणी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। कभी वह किसी फिल्म का रिव्यू करने लगते हैं तो कभी किसी स्टार का भविष्य बताने लगते हैं। केआरके पिछले काफी वक्त से शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' पर टिप्पणी करते नजर आ रहे थे। केआरके ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की। अब उनका ध्यान सलमान खान पर शिफ्ट हो गया है। दरअसल, हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का गाना 'नय्यो लगदा' जारी हुआ है। केआरके इसी का रिव्यू करते नजर आए हैं।
Bhushan-Divya: बेहद अनोखी है दिव्या खोसला और भूषण कुमार की लव स्टोरी, पहली मुलाकात से शुरू हो गई थी बातें
केआरके ने सलमान खान के इस गाने के बहाने हिमेश रेशमिया पर निशाना साधा है। दरअसल सलमान के 'नय्यो लगदा' गाने का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है। केआरके का कहना है कि हिमेश ने 80 के दशक का गाना डाल दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर यह बात कही है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'हिमेश रेशमिया ने 80 के दशक का गाना पेल दिया! हिमेश ने कहा, कि बुद्धू कोई और करे या न करे, लेकिन मैं तेरा करियर खत्म करके ही रहूंगा।'
केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। सलमान खान के फैंस उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब आप एक बार इस गाने पर डांस करते हुए इसका रिव्यू कर ही डालिए।' एक अन्य यूजर ने केआरके पर तंज कसते हुए लिखा, 'मुझे तो लगा आपके 'देशद्रोही' के आइकॉनिक स्टेप को कॉपी कर लिया है।' एक यूजर ने पूछा, 'बताइए जरा कौन सा गाना है?' वहीं एक यूजर ने कहा, 'आपके रिव्यू का इंतजार है।'
Lekh Tandon: इस निर्देशक को देखते ही चरणों में झुक जाते थे शाहरुख, पहला ब्रेक देने का आजीवन माना आभार
बता दें कि सलमान खान के इस गाने को यूजर्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लोगों को गाना तो पसंद आ रहा है, मगर सलमान का डांस स्टाइल यूजर्स को नहीं भा रहा। 'किसी का भाई किसी की जान' की बात करें तो यह फिल्म ईद पर रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।
Sid-Kiara Reception: सिड-कियारा के रिसेप्शन का इनसाइड वीडियो आया सामने, साले साहब के साथ जमकर नाचे ‘शेरशाह’