फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sid-Kiara Reception: सिड-कियारा के रिसेप्शन का इनसाइड वीडियो आया सामने, साले साहब के साथ जमकर नाचे ‘शेरशाह’

Mon, 13 Feb 2023 11:40 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रविवार देर तक हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रिसेप्शन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में सिद्धार्थ कियारा के भाई मिशाल के साथ काला चश्मा गाने पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, मिशाल आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शाही शादी के बाद बीती रात मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया। सिड और कियारा के रिसेप्शन में बी टाउन के सेलेब्स का मेला लगा। करण जौहर से लेकर अजय देवगन-काजोल तक बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस रिसेप्शन पार्टी का हिस्सा बनीं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर रिसेप्शन पार्टी का इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सितारे जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 
रविवार देर तक हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रिसेप्शन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में सिद्धार्थ कियारा के भाई मिशाल के साथ 'काला चश्मा' गाने पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। वहीं, कियारा आडवाणी वीडियो में नजर नहीं आ रही हैं। वीडियो में सिद्धार्थ अपने गाने काले चश्मे के स्टेप को करते नजर आ रहे हैं। फैंस भी दोनों के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
Bigg Boss 16: स्टैन के विनर बनने पर मचा बवाल, तो हार कर भी जीत गईं प्रियंका, 25 लाख के साथ मिला बड़ा ब्रेक!
विज्ञापन



 
अपने रिसेप्शन के लिए सिद्धार्थ और कियारा ने वेस्टर्न लुक अपनाया था। कियारा आडवाणी व्हाइट और ब्लैक कलर के बॉडी फिट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, तो सिद्धार्थ ब्लैक शिमरी सूट-बूट में हैंडसम लगे। वहीं, कियारा का ग्रीन कलर का नेकलेस भी उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है। दोनों के इस लुक और उनकी जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन

Sid-Kiara Reception: क्या सिड-कियारा के रिसेप्शन में जबरदस्ती आई थीं आलिया? नेटिजन्स कर रहे एक्ट्रेस से सवाल



बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। 'शेरशाह' में साथ नजर आने के बाद से दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा था और तभी से उनकी नजदीकियां भी बढ़ने लगी थीं। दोनों ने शादी के बाद पहले दिल्ली में परिवार के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी थी और अब मुंबई में इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ पार्टी की।
Viral Video: राम चरण की एक भूल का पत्नी उपासना ने लिया चुन-चुनकर बदला, दोबारा ऐसी गुस्ताखी नहीं करेंगे अभिनेता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें