फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: निर्माता बन उत्साह से भरीं कृति सेनन, बोलीं ‘अच्छा मौका नहीं मिले, तो अपने लिए खुद बना लो’

Fri, 01 Mar 2024 11:21 AM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कृति ने बताया कि वह चाहती थीं कि एक्टिंग से अलग कुछ ऐसी भूमिकाएं भी निभाएं, जिनमें उन्हें कुछ क्रिएटिव करने के लिए मिले। इसी वजह से एक प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने फिल्म 'दो पत्ती' के साथ जुड़ना चाहा।
विज्ञापन
kriti sanon - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस कृति सेनन फिल्म ‘दो पत्ती’ से प्राॅडक्शन के क्षेत्र में अपने कदम बढ़ा रही हैं। फिल्म प्राॅडक्शन के लिए जिस तरह उन्होंने क्रिएटिव काम किया, उससे वह काफी संतुष्ट हैं। कृति ही नहीं, इस फिल्म में काजोल भी अहम रोल अदा कर रही हैं। डायरेक्टर शशांक चतुर्वेदी की इस फिल्म की स्क्रिप्ट कनिका ढिल्लन ने लिखी है। कनिका भी इस फिल्म से एक प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू कर रही हैं। गौरतलब है कि इसे जल्द ओटीटी प्लेटफाॅर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।  
विज्ञापन


करना था एक्टिंग से कुछ अलग
‘नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स’ इवेंट में भाग लेते हुए कृति ने बताया कि वह चाहती थीं कि एक्टिंग से अलग कुछ ऐसी भूमिकाएं भी निभाएं, जिनमें उन्हें कुछ क्रिएटिव करने के लिए मिले। इसी वजह से एक प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने इस फिल्म के साथ जुड़ना चाहा। उन्होंने बताया ‘फिल्म ‘मिमी’ के बाद मुझे ऐसी भूमिकाएं चाहिए थीं जो बहुस्तरीय हों, गहन हों और उसमें मैं कुछ हटकर कर सकूं।’ 

यह भी पढ़ें:   Anant Radhika Pre Wedding Theme: क्या है अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन की थीम? नीता अंबानी ने किया खुलासा
विज्ञापन



इंतजार में विश्वास नहीं करतीं
कृति इस बात में विश्वास नहीं करती कि उन्हें समय मिलने पर सही मौका मिल जाएगा और न ही वह इसका लंबे समय तक इंतजार कर सकतीं। वह तो खुद में कुछ करने पर यकीन करती हैं। उन्होंने कहा कि जब आपको सही और अच्छा मौका न मिले, तो खुद से इसे बना दो। फिल्म ‘दो पत्ती’ ने उन्हें ऐसा ही कुछ अलग करने को मिला, जिसे करके वह काफी संतुष्ट भी हैं। कृति ने कनिका की भी प्रशंसा की और कहा कि वह फिल्म की प्लानिंग से लेकर प्राडॅक्शन तक हर स्टेज पर भागीदार बनीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फक्शन में पहुंचे ये सितारे

फिल्म से जुड़ी है कृति की आत्मा
कृति को उनकी फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में नैशनल फिल्म अवाॅर्ड भी दिया जा चुका है। उन्हें बाॅलीवुड इंडस्ट्री में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। फिल्म ‘दो पत्ती’ की शूटिंग खत्म होने के वक्त कृति ने एक खास मेसेज भी दिया था। उन्होंने कहा था, ‘हर फिल्म में मेरे दिल का टुकड़ा होता है, लेकिन कुछ में मेरी आत्मा होती है।’ अब प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने पूरी मेहनत से काम किया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें