फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganpath: टाइगर श्रॉफ के साथ फिर धमाल मचाने को तैयार हैं कृति सेनन, सामने आया 'गणपत' का दमदार पोस्टर

Wed, 10 Feb 2021 11:07 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गणपत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए खुशखबरी है। दोनों जल्द ही स्क्रीन साझा करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम गणपत होगा। टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगी। इससे पहले कृति को इस अंदाज में नहीं देखा गया है। 

विज्ञापन


फिल्म का पोस्टर सामने आ चुका है। गणपत में कृति के किरदार का नाम जस्सी होगा। इस बात की जानकारी कृति सेनन ने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उनके इस मोशन पोस्टर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। जिन्होंने कुछ समय पहले ऋतिक रोशन के साथ 'सुपर 30' (Super 30) जैसी हिट फिल्म दी है। यह बड़े बजट की फिल्म होगी। जिसमें ताबड़तोड़ एक्शन दिखाया जाएगा। वैसे भी टाइगर की फिल्में एक्शन से भरपूर होती हैं।
विज्ञापन


इससे पहले टाइगर ने एक मोशन पोस्टर इंस्टाग्राम पर साझा कर चर्चा का बाजार गर्म कर दिया था। टाइगर ने पोस्टर के साथ पोस्ट में लिखा था ‘सुना है मुड़ने वाली है कल सुबह ठीक 10.30 बजे को’ इस पोस्टर में एक एक्ट्रेस बाइक पर दिख रही है। अब इस एक्ट्रेस के नाम का खुलासा हो चुका है। बता दें टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने 2014 में हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों की जोड़ी को फैंस ने बेहद पसंद किया था।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें