गायक एमएस नसीम (MS Naseem) का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले 10 साल से ज्यादा समय से लकवाग्रस्त थे, जिससे उनकी गायकी पर भी असर पड़ा।
संस्कृति मंत्री एके बालन ने नसीम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नसीम को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक जाने माने गायक, कला आयोजक और तिरुवनंतपुरम के सांस्कृतिक कार्यक्रमो का अभिन्न हिस्सा थे।
एमएस नतीम जाने माने गायक थे। साथ ही उन्होंने नाटक और स्टेज शोज भी किए। साल 1987 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ गायक के लिए संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड दिया गया।
नसीम का जन्म केरल के पचल्लूर (Pachallur) में हुआ। उन्होंने स्कूल के दिनों से ही गाना शुरू कर दिया था। 11 साल की उम्र में उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा और कामकुरा (Kamakura) का गाना गाया। आगे वह कॉलेज के कार्यक्रमों में भी गाते थे। नसीम ने फिल्म अनंतवरुत्तन्तम (Ananthavruttantham) में गाया है। उन्होंने दूरदर्शन और आल इंडिया रेडियो के लिए हजारों गाने गाए हैं। वह एक गायक होने के साथ-साथ संगीत समीक्षक भी थे। पर्दे के पीछे वह कॉर्डिनेटर और प्रोग्राम कंडक्टर का काम भी करते थे।
विदेश नहीं मुंबई में ही शुरू होगी फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग, ये है अब तक की पूरी जानकारी