फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KWK 8: करण जौहर के बेटे का नाम लेने पर असहज हो जाते हैं सैफ, तैमूर की इस आदत को बदलना चाहते हैं छोटे नवाब

Thu, 28 Dec 2023 02:12 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉफी विद करण शो के होस्ट करण जौहर ने सैफ अली खान के बेटे तैमूर को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसको लेकर सैफ ने कहा वह तैमूर की इस आदत को बदलना चाहते हैं। 
विज्ञापन
करण जौहर, यश जौहर और तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉफी विद करण सीजन 8 में सैफ अली खान अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ मेहमान बनकर पहुंचे। यह इस सीजन का आठवां एपिसोड था जिसमें सैफ और शर्मिला ने कई दिलचस्प किस्से साझा किए। शो के होस्ट करण जौहर ने अपने बेटे यश और सैफ के बेटे तैमूर की दोस्ती को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया।

विज्ञापन
Trending Videos

यश और तैमूर हैं बेस्ट फ्रेंड
करण जौहर ने तैमूर और अपने बेटे को यश की दोस्ती को लेकर कहा, 'यश स्कूल में तैमूर का सबसे अच्छा दोस्त है और तैमूर यश को उसके पूरे नाम 'यश जौहर' से बुलाता है, जो मेरे दिवंगत पिता का नाम है।' करण ने हसंते हुए आगे कहा कि यश जौहर नाम सुनकर सैफ को मेरे पिता कि याद आती है, इसलिए उन्होंने तैमूर से एक बार कहा कि थोड़ा सम्मान दिखाओ।

यश को यश जी कहकर बुलाए तैमूर
इस दौरान सैफ ने मजाकिया अंदाज में करण को जवाब देते हुए कहते है कि अब वह तैमूर को सिखाएंगे कि वह यश को यश जी कहकर बुलाए, जैसे इंडस्ट्री में सभी लोग आपके पिता को बुलाते थे। इसके बाद हसंते हुए करण कहते हैं कि अगर तैमूर क्लास में मेरे बेटे को यश जी कहकर बुलाएगा तो ये कितना अजीब लगेगा।
विज्ञापन

खूब सवाल पूछता है तैमूर
सैफ ने तैमूर के बारे में बताते हुए कहा, 'करीना कपूर की वजह से तैमूर की ईसाई धर्म में रुचि हो गई है, लेकिन जब वह इस धर्म के बारे में करीना से कुछ पूछता है तो वे इसका जवाब नहीं देती, जिसके बाद उन सवालों के जवाब देने की जिम्मेदारी मेरे ऊपर आ जाती है। वह मेरे से भगवान को लेकर सवाल पूछता है, पूछता है कि यीशु की मृत्यु कैसे हुई और उन्हें क्यों मारा गया। अब मुझे ये देखना होगा कि मैं उसे इसका उचित जवाब कैसे दूं।'
KWK 8: काफी विद करण में सैफ ने अमृता सिंह से शादी व तलाक को लेकर की बात, शर्मिला टैगोर का भी रिएक्शन आया सामने

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें