फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee with Karan 8: खुलेगा दीपिका-रणवीर की सीक्रेट सगाई का राज, करण के शो की पहली झलक आई सामने

Mon, 23 Oct 2023 09:26 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शो से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने करण जौहर के साथ खुद से जुड़े एक बड़े राज से पर्दा उठा दिया है।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का हर सीजन किसी न किसी कारण सुर्खियों में छाया रहता है। जल्द ही शो का सीजन 8 ऑनएयर होने वाला है। खबर के मुताबिक करण के शो के पहले मेहमान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह होंगे। शो का पहला प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है। जिसमें दीपिका और रणवीर करण के शो में नजर आ रहे हैं। बी-टाउन के इस स्टार कपल को एक साथ देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। शो में दीपिका और रणवीर खुस जुड़े कई राज से पर्दा हटाने वाले हैं।
विज्ञापन


कपल ने 2015 में रचाई गुपचुप सगाई
'कॉफी विद करण सीजन 8' के सामने आए प्रोमो वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह खुद से जुड़े एक बड़े राज से पर्दा उठाते नजर आ रहे हैं। इस स्टार कपल ने साल 2015 में सगाई कर ली थी। दीपिका-रणवीर ने करण के शो में बताया कि उन दोनों ने वर्ष 2015 में गुपचुप सगाई कर ली थी। 

Sumona Chakravarti: दुर्गा पूजा में 'भूरी' ने झूमकर किया धुनुची डांस, एक्ट्रेस ये रूप देख फंटी रह जाएंगी आंखें
विज्ञापन


ब्लैक आउटफिट में नजर आए दीपवीर
सामने आए प्रोमो वीडियो में करण जौहर को रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है। शो के प्रोमो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, करण जौहर ने भी ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। इसके साथ ही कॉफी विद करण सीजन 8 का सेट भी ब्लैक और व्हाइट कलर का रखा गया है। करण जौहर ने जब दीपिका और रणवीर को स्मोकिंग हॉट कहा तो जवाब में रणवीर सिंह ने कहा- थैंक्स ठर्की अंकल। रणवीर के जवाब पर करण खामोश दिखे।
विज्ञापन


ऋतिक के साथ केमिस्ट्री पर क्या बोलीं दीपिका
वीडियो में दीपिका पादुकोण यह बता रही हैं कि उनकी सबसे बेस्ट केमिस्ट्री अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ है। दीपिका से जब करण जौहर ने यह पूछा कि उनके पति रणवीर सिंह के अलावा उनकी सबसे बेस्ट केमिस्ट्री किस अभिनेता के साथ है। इस पर दीपिका ने कहा कि उनकी केमिस्ट्री ऋतिक रोशन के साथ सबसे अच्छी है, जिसे सभी लोग बड़ी बेसब्री के साथ देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि दीपिका और ऋतिक की जोड़ी फिल्म 'फाइटर' में देखने को मिलेगी। 

रोशन परिवार में हुई सबा आजाद की एंट्री, तस्वीरें वायरल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें