फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: अविनाश ने नॉनवेज खाना देने से किया इनकार, घर में हुआ हंगामा, फूट-फूट कर रोने लगीं शिल्पा शिरोडकर

Fri, 18 Oct 2024 04:21 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 में घरवालों के बीच फिर हाईवोल्टेज हंगामा देखने को मिला है। शिल्पा शिरोडकर और अविनाश मिश्रा के बीच नॉनवेज खाने को लेकर बहुत बुरी तरह बहस हो गई। इसके बाद शिल्पा फूट- फूट कर रोने लगीं।
विज्ञापन
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiocinema
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिएलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों हाई वोल्टेज मुद्दों के कारण चर्चा में है। इस शो में घरवाले भूख से बेहाल होते नजर आए। इस शो में अब शिल्पा शिरोडकर फूट-फूट कर रोते देखा गया है। शो में शिल्पा के रोने की वजह नॉनवेज खाना था। दरअसल, अविनाश ने शिल्पा को नॉनवेज खाना देने से मना कर दिया। इसके बाद वह काफी दुखी हो गईं।
विज्ञापन

बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
अविनाश ने नॉनवेज खाना देने से कर दिया मना
शो के जारी नए प्रोमो में शिल्पा शिरोडकर जेल में बंद अविनाश मिश्रा से नॉनवेज खाना घरवालों के लिए मांगती हैं। इस पर अविनाश मना कर देते हैं। अविनाश कहते हैं, नहीं मैम, वो नहीं दूंगा। मैं बेसिक ही दूंगा। आप वेज भी खाती हैं न। इस पर शिल्पा कहती हैं, मैं क्या खाती हूं, क्या नहीं खाती हूं, ये आपकी समस्या नहीं है'।

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में हुआ बड़ा हंगामा, अविनाश ने किया अरफीन खान के प्रोफेशन पर सवाल

बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
शिल्पा और अविनाश की हो गई लड़ाई
इसके बाद अविनाश कहते हैं, यही बोल रहा था, यही आप मेरे साथ करती हैं न, बाकियों की गुड बुक्स में आने के लिए। मेरे में आप कभी नहीं आ पाएंगी। इसके बाद शिल्पा अपना धैर्य खो बैठती हैं और अविनाश पर चिल्लाने लगती हैं। शिल्पा ने कहा कि मैं यहां तुम्हारे लिए नहीं आई हूं, वेजिटेरियन लोगों के लिए वेज बनेगा, जो नॉनवेज खाते हैं उनके लिए नॉन वेज बनेगा। इसके बाद वह रोना शुरू कर देती हैं। शिल्पा को कहते सुना गया कि इंसानियत नहीं है क्या?

कड़ी सुरक्षा के बीच वीकेंड का वार शूट करेंगे सलमान, बिग बॉस 18 के सेट पर हाई अलर्ट

विज्ञापन

बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
अरफिन खान से भी हो गई थी अविनाश की लड़ाई
अविनाश की इससे पहले अरफीन खान से भी लड़ाई हो गई थी। अविनाश को कहते सुना गया कि अरफिन खान को खुद माइंड कोचिंग की जरूरत है। अरफीन और अविनाश की लड़ाई के दौरान भी घर का माहौल काफी गर्म हो गया था। इसके बाद सारा और शिल्पा को बात करते हुए सुना गया। इसमें सारा ने कहा कि कैसे अरफीन को उनके जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद अपना ये पेशा चुनना पड़ा और जब लोग उनके पेशे पर सवाल उठाते हैं, तो उन्हें दुख होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें