फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: 'वह कुछ न कुछ करता रहता है', सिद्धार्थ निगम की फिटनेस के मुरीद हुए सलमान खान

Wed, 19 Apr 2023 02:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाले हैं। अब सलमान ने इस युवा अभिनेता की तारीफों के पुल बांधे हैं।
विज्ञापन
सिद्धार्थ निगम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ निगम टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड जगत का भी जाना माना नाम हैं। सिद्धार्थ ने 'धूम 3' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं छोटे पर्दे पर उन्होंने 'चंद्र नंदिनी' और 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' जैसे टीवी सीरियल किए हैं। अब अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाले हैं। अब सलमान ने इस युवा अभिनेता की तारीफों के पुल बांधे हैं।

विज्ञापन

सलमान ने सिद्धार्थ की तारीफों में बांधे पुल

सलमान इस वक्त अपनी फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान अभिनेता कई इवेंट्स में शामिल होते हैं। अब हाल ही में, सलमान ने अपनी फिल्म के युवा अभिनेता सिद्धार्थ की खुलकर तारीफ की है। सलमान ने कहा, ‘सिद्धार्थ ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। उसने छोटी सी उम्र में ही बहुत कुछ सीख लिया है, वह कुछ न कुछ करता रहता है, चाहे वह काम एक्टिंग से जुड़ा हो या उसकी डाइट से या कुछ भी। जबकि, जब मैं उसकी उम्र का था, तो इतनी एक्सरसाइज जिम नहीं की है।’

KKK13 : रोहित शेट्टी को मिला 'खतरों के खिलाड़ी13' का पहला कंटेस्टेंट, इस कंट्रोवर्शियल शो का रह चुका है हिस्सा

सिद्धार्थ ने फिल्म में अपने किरदार का किया खुलासा

बात करें सिद्धार्थ की तो, अभिनेता  जिमनास्ट हैं और नेशनल लेवल पर गेम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सिद्धार्थ निगम के कैरेक्टर का नाम लव है। फिल्म में उनके भाई सिद्धार्थ को बहुत प्यार करते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में सिद्धार्थ का सलमान के साथ कई अहम सीन्स भी हैं। इससे पहले सिद्धार्थ आमिर खान की ‘धूम 3’ में भी नजर आ चुके हैं, जिसमें दर्शकों ने उनके किरदार को काफी पसंद भी किया था।

Pathaan VS Tiger: यशराज फिल्म्स ने की 'पठान वर्सेज टाइगर' की घोषणा, बड़े पर फिर साथ नजर आएंगे सलमान-शाहरुख

विज्ञापन

ईद के दिन रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि सिद्धार्थ जल्द ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सिद्धार्थ के अलावा शहनाज गिल और पलक तिवारी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें