फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrabose: स्पीच ना देने के ऑस्कर के रवैये पर चंद्रबोस का बड़ा बयान, कहा- मेरे 'नमस्ते' ने रचा इतिहास

Wed, 19 Apr 2023 12:37 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत कैटेगरी में ऑस्कर 2023 में नामांकन प्राप्त करके भारत को गौरवान्वित किया है। हालांकि, अकादमी अवॉर्ड्स को लेकर थोड़ी कॉन्ट्रोवर्सी भी देखने को मिली।
विज्ञापन
चंद्रबोस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ की फिल्मों का बोलबाला अब पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। एसएस राजामौली निर्देशित और राम चरण, जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर 2023 के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत कैटेगरी में ऑस्कर 2023 में नामांकन प्राप्त करके भारत को गौरवान्वित किया है। हालांकि, अकादमी अवॉर्ड्स को लेकर थोड़ी कॉन्ट्रोवर्सी भी देखने को मिली।

विज्ञापन

चंद्रबोस ने दिया बड़ा बयान

ऑस्कर के बाद सबसे बड़ा जो विवाद देखने को मिला था, वह यह था कि ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा को अवॉर्ड मिलने के बाद स्पीच नहीं देने दिया गया। इसे लेकर उन्होंने काफी नाराजगी भी जाहिर की थी। अब हाल ही में, नाटू-नाटू गाने के लेखक चंद्रबोस को लेकर भी कुछ ऐसी ही जानकारी सामने आई है, लेकिन उन्होंने अकादमी से कोई शिकायत न होने की बात कही है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।  

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 1 Collection: सलमान खान के लिए ये है असली चुनौती, जानिए ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय


 

मेरे ‘नमस्ते’ ने रच दिया इतिहास 

चंद्रबोस ने कहा, ‘कीरावानी सर को 45 सेकेंड दिए गए, लेकिन उन्होंने सिर्फ 30 सेकेंड तक स्पीच दी और इसके बाद म्यूजिक शुरू हो गया। जबकि मुझे बोलने के लिए सिर्फ एक सेकेंड दिए गए और मैंने सिर्फ नमस्ते कहा और इतिहास रचने के लिए इतना काफी है।’ यही नहीं, उन्होंने आगे यह भी कहा, ‘मेरे लिए मेरे शब्द मेरी ताकत और मेरा खजाना हैं। मेरे नमस्ते ने इतिहास, रच दिया। इसलिए कहा जाता है कि इतिहास रचने के लिए कई घंटे की जरुरत नहीं होती है, एक सेकेंड भी काफी है।’

Badshah: बादशाह के 'सनक' पर होगी एफआईआर, महाकाल के पुजारी महादेव के साथ अश्लील शब्दों के इस्तेमाल से भड़के

विज्ञापन

फिल्म ‘आरआरआर’ ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि  'आरआरआर' सिनेमा के रुपहले पर्दे और गोल्डन ग्लोब में भारत का परचम ऊंचा कर चुकी है।  ‘नाटू-नाटू’ ने इस साल कई और अवॉर्ड अपने नाम किए।  क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड जैसे बड़े सम्मान भी शामिल है। ऑस्कर समेत इन सभी अवॉर्ड्स को जीतने के लिए ‘नाटू-नाटू’ ने लेडी गागा और रिहाना जैसे पॉपुलर सिंगर्स के गानों को मात दी है।  फैंस ‘नाटू-नाटू’ की इस जीत से काफी खुश हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें