फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: 'दुबई सुरक्षित...भारत में समस्या है', जान से मारने की धमकियों के बीच सलमान ने तोड़ी चुप्पी

Sun, 30 Apr 2023 04:49 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते दिनों एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में लॉरेन्स बिश्नोई ने कहा था कि 'अगर सलमान ने बिश्नोई समाज से माफी नहीं मागीं, तो इसके अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। इन धमकियों के बाद सलमान खान ने इन सब चीजों से निपटने के लिए खुलकर बात की।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों हर तरफ सलमान खान छाए हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई है। जिसको लेकर फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। वहीं क्रिटिक्स ने भी इसपर मिला-जुला रिव्यू दिया था। बीते दिनों सलमान खान को लॉरेन्स बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की भी धमकी मिली थी, जिसके बाद अभिनेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अब जान से मारने की धमकियों की बीच में भाईजान ने एक इंटरव्यू के दौरान रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन

बढ़ाई गई सलमान की सुरक्षा
बीते दिनों एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में लॉरेन्स बिश्नोई ने कहा था कि 'अगर सलमान ने बिश्नोई समाज से माफी नहीं मागीं, तो इसके अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। इन धमकियों के बाद सलमान खान ने इन सब चीजों से निपटने के लिए खुलकर बात की। इसके बाद से सलमान खान को मुंबई पुलिस ने Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है साथ ही एक्टर भी अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अपनी सिक्योरिटी को लेकर कहा कि सुरक्षा, असुरक्षा से बेहतर है। अब सड़क पर साइकिल चलाकर अकेले कहीं जाना भी मुमकिन नहीं है।

इसे भी पढ़ें- Salman Khan: 'मेरी प्रेम कहानियां मेरे साथ कब्र में जाएंगी', रिलेशनशिप पर खुलकर बोले सलमान खान
 

दुबई सुरक्षित है
इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनको धमकियों का कोई डर नहीं है और वह यूएई में पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भारत में समस्या है। उन्होंने यह भी कहा कि उनको जो कुछ भी करने के लिए कहा गया है वह कर रहे हैं और इन सब बातों को लेकर वह बहुत सावधान हैं। यह बात उन्होंने दुबई में आयोजित एक इंटरव्यू के दौरान कही। 
विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान बहुत जल्द यशराज की फिल्म टाइगर वर्सेज पठान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान और शाहरुख एक दूसरे के विपरीत रहेंगे। वहीं इसके अलावा सलमान खान टाइगर 3 में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें