फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: 'मेरी प्रेम कहानियां मेरे साथ कब्र में जाएंगी', रिलेशनशिप पर खुलकर बोले सलमान खान

Sun, 30 Apr 2023 04:24 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान फिल्मों के अवाला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। एक्टर की डेटिंग हिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐश्वर्या राय के साथ उनकी अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा  संगीता बिजलानी के साथ भी उनकी रिलेशनशिप की काफी चर्चा हुई थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

सलमान खान - फोटो : social media

'मेरी प्रेम कहानियां मेरे साथ कब्र में जाएंगी'
हाल ही में, अभिनेता ने अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात की और अपने वास्तविक जीवन की प्रेम कहानियों के बारे में सवाल किए। एक टीवी शो के होस्ट ने सलमान से पूछा कि क्या वो एक आत्मकथा में अपनी सभी प्रेम कहानियों का विवरण प्रकट करने की योजना बना रहे हैं। इसके जवाब में उन्होंने इनकार कर दिया और हंसते हुए कहा, "मेरी प्रेम कहानियां मेरे साथ कब्र में जाएंगी।" उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उसकी सभी गर्लफ्रेंड अच्छी थीं।



 

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

'कभी हा कभी ना'
शादी के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा कि जब उनकी जिंदगी में सही लड़की आएगी तो वो शादी कर लेंगे। अभिनेता ने कहा था, 'जब खुदा तय करेगा तो हो जाएगी। शादी के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। पहले मामले में तो शादी हुई ही नहीं। मैंने हां कहा तो किसी ने कहा नहीं, जब किसी ने हां कहा तो मैंने कहा नहीं। अब दोनों तरफ से 'नहीं' था,जब हम दोनों 'हां' कहेंगे, तो शादी हो जाएगी। अभी भी समय है। मैं 57 की हूं। मैं चाहता हूं कि इस बार यह पहली और आखिरी हो।"

Ranbir Kapoor: स्किन रूटीन और फिटनेस को लेकर रणबीर का खुलासा, बोले- आलिया करती हैं प्रेरित

विज्ञापन

सलमान खान-पूजा हेगड़े - फोटो : social media
'किसी का भाई किसी की जान' में आए नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर अपनी बॉलीवुड के भाईजान हाल ही में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से दबंग खान ने चार साल बाद पर्दे पर वापसी की है। 

यह भी पढ़ें-  The Kerala Story: केरल के CM ने 'द केरल स्टोरी' को बताया नफरत फैलाने वाली फिल्म, कहा- फर्जी है इसकी कहानी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें