बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। पहले दिन भले ही फिल्म की शुरुआत अच्छी न रही हो, लेकिन ईद और रविवार की छुट्टी का फिल्म को पूरा फायदा मिला। अब फिल्म की ओटीटी डील को लेकर ऐसी खबर आई है, जो होश उड़ाने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
ओटीटी राइट्स के लिए भाईजान ने ली भारी भरकम रकम
भाईजान की फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 13 करोड़ की कमाई की थी, जो सलमान की फिल्म के लिए खराब शुरुआत मानी गई, लेकिन 22 अप्रैल यानी ईद को फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और 25 करोड़ का कलेक्शन किया। अब सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद खबर आ रही है कि सलमान खान ने रिलीज से पहले ही ओटीटी पर 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज की डील पक्की कर ली है और इसके लिए भारी-भरकम रकम भी ली है।
SRK-Aryan: पिता शाहरुख खान को आर्यन ने किया डायरेक्ट, विज्ञापन का टीजर देखकर उत्साहित हो उठे फैंस
80 करोड़ में हुई डील
फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को खुद सलमान खान फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के डिजिटल राइट्स जी5 को बेचे गए हैं। सलमान के फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी साबित हो रही है, क्योंकि सिनेमाघरों के बाद फैंस इस फिल्म को ओटीटी पर भी देख सकेंगे। खबरों की मानें तो यह फिल्म जी5 पर रिलीज होगी। अब बात करें फिल्म के ओटीटी राइट्स की तो इस फिल्म को 80 करोड़ रुपये में बेचा गया हैं। यह बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है। हालांकि अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Ram Charan: राम चरण-उपासना की खुशियों में शामिल हुए अल्लू अर्जुन समेत ये सितारे, बेबी शावर की तस्वीरें वायरल
टाइगर 3 में आएंगे नजर
वहीं, बात करें भाईजान की फिल्म के बारे में तो 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, राघव जुयाल, भूमिका चावला, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, अभिमन्यु सिंह, पलक तिवारी जैसे कई मुख्य कलाकार हैं। वहीं अब सलमान अपनी अगली फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे।