मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर आ रही है। मशहूर कन्नड़ अभिनेता टपोरी सत्या इस दुनिया में नहीं रहे। महज 43 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक्टर की किडनी फेल हो गई थीं। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। ‘सैंडलवुड’ एक्टर और डायरेक्टर टपोरी सत्या के निधन से उनके प्रशंसक सदमे में हैं। एक्टर अपने पीछे पत्नी, मां और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं।
30 से अधिक फिल्मों में किया काम
कन्नड़ एक्टर टपोरी सत्या ने 30 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था। उन्हें नंदा लव नंदिता में एक एंटागोनिस्ट के रूप में देखा गया था। वर्ष 2008 में रिलीज हुई यह फिल्म हिट रही थी। इस फिल्म में नंदिता और योगेश ने लीड रोल प्ले किया था। वह अपनी ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आए और उनके काम की काफी सराहना भी हुई।
Shantanu Maheshwari: आलिया को देखकर मैंने बहुत कुछ सीखा है, लेकिन हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त नहीं हैं
निर्देशन की दुनिया में भी रखा कदम
सत्या ने डायरेक्शन के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने ‘मेला’ नाम की एक फिल्म का निर्देशन भी किया था। वह एक और फिल्म का निर्देशन करने की तैयारी कर रहे थे और यहां तक कि उन्होंने ऑडिशन की तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन समय से पहले ही वह दुनिया छोड़ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक टपोरी सत्या के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए बनशान स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा।
Ayalaan: शिवकार्तिकेयन की अयलान दीवाली के मौके पर होगी रिलीज, पांच भाषाओं में देख सकेंगे फिल्म
सदमे में है एक्टर का परिवार
रिपोर्ट्स के मुताबिक सत्या अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। मीडिया बातचीत में दिवंगत एक्टर सत्या की मां रुकम्मा ने कहा, 'सत्या एक हफ्ते से अस्पताल में आईसीयू में थे। वह हमेशा फिल्मों के लिए समर्पित रहते थे। सत्या ने वादा किया था कि वह मेरी और परिवार की देखभाल करेगा, उसके निधन से हम सदमे में हैं।' परिवार सत्या के यूं जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। फैंस भी सत्या के निधन से गमगीन हैं।
Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 पर मंडरा रहा संकट? टी-सीरीज के बाद अब इस कंपनी ने फिल्म पर ठोंका दावा