फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए सलमान खान, एक्स गर्लफ्रेंड ने किया कमेंट

Sun, 16 Apr 2023 12:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान की इस तस्वीर पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही सेलेब्स भी एक्टर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर जबर्दस्त चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज डेट एकदम नजदीक आ गई है। ऐसे में सलमान खान भी इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी भाईजान अपने फैंस को बार-बार इसकी रिलीज डेट याद दिला रहे हैं। आज उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैंस उनकी फिटनेस के कायल हो गए हैं।

विज्ञापन

Salman Khan: जब टैक्सी ड्राइवर को किराया दिए बिना गायब हो गए सलमान खान, कई साल बाद मुलाकात होने पर लौटाए पैसे

जिम से शेयर की फोटो
सलमान खान अपनी फिटनेस का बेहद ख्याल रखते हैं। इसके लिए वह रोजाना घंटों जिम में पसीने बहाते हैं। आज एक्टर ने जिम से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वह अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सलमान पसीने से तरबतर नजर आ रहे हैं। पसीने की वजह से उनकी टीशर्ट शरीर से बिल्कुल चिपक गई है और एब्स की शेप उभरकर आ रही है।
Ponniyin Selvan 2: 'पीएस-2' का एंथम सॉन्ग रिलीज, ए आर रहमान की जादुई आवाज में खोए फैंस

संगीता बिजलानी के कमेंट ने खींचा ध्यान
सलमान खान की इस तस्वीर पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही सेलेब्स भी एक्टर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। मगर, सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के कमेंट ने। सलमान के सिक्स पैक एब्स की तारीफ करते हुए संगीता ने फायर इमोजी पोस्ट किया है। वहीं सलमान के फैंस भी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, 'सलमान की झलक, सबसे अलग।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यार बंदे में हुनर है।'
विज्ञापन

इस दिन आएगी फिल्म
फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। उनके अलावा फिल्म में वेंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं।
Parineeti Chopra: शादी की अफवाहों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति, यूजर्स बोले- 'होने वाली दुल्हन'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें