फिल्म किंग अंकल में ऋतिक रोशन ने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। पूजा रूपारेल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन को कोई खास तरजीह नहीं मिलती थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा रूपारेल ने राकेश रोशन की फिल्म 'किंग अंकल' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्म के निर्माण के दौरान अपने अनुभवों के बारे में बताया है। इसके साथ ही उन्होंने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ से जुड़ी दिलचस्प बातें भी बताई हैं। उन
विज्ञापन
ऋतिक रोशन पर क्या बोलीं अभिनेत्री
यह फिल्म साल 1993 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। पूजा रूपारेल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन को कोई खास तरजीह नहीं मिलती थी। वह एक अलग होटल में अन्य सहायक निर्देशकों के साथ रहते थे।
पूजा ने की ऋतिक की तारीफ
एक बातचीत के दौरान पूजा रूपारेल ने हाल ही में बताया कि 'मुझे कहना होगा, राकेश जी ने वास्तव में अपने बेटे को अच्छी तरह सिखाया है।' उन्होंने बताया कि ऋतिक शांत स्वभाव के थे, जब भी वह डांस करते थे वह अविश्वसनीय था। अभिनेत्री ने कहा, 'ऋतिक शांत स्वभाव के थे, लेकिन वह एक अविश्वसनीय डांसर थे और मैंने एक बार सेट पर उन्हें डांस करते हुए देखा था। तब मैंने कहा भी था वाह, क्याब्रेक डांस करते हैं।'
टाइगर को लेकर कही ये बात
इसके साथ ही पूजा रूपारेल ने बातचीत के दौरान टाइगर श्रॉफ के बारे में भी बात की है। उस समय टाइगर काफी छोटे थे, वह जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म के सेट पर जाते थे। अभिनेत्री ने टाइगर को लेकर कहा, वह उस समय बहुत छोटे थे, मुश्किल से सिर्फ दो या तीन साल के थे, जो अपने पहले शब्द को सीख रहे थे। उन्बोंने बताया कि जैकी श्रॉफ उन्हें मजाकिया शब्द सीखाते थे और एक कमरे में ले जाते थे जहां उनकी आवाज गूंजती थी और उनसे वे शब्द बोलने को कहते थे। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के अलावा शाहरुख खान भी अहम किरदार में थे।