फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने 14 साल से नहीं किया है डिनर, 'किलर सूप' के अभिनेता ने वजह का भी किया खुलासा

Sun, 07 Jan 2024 05:18 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला

सार

भोजन ही हमारा सबसे बड़ा मित्र और सबसे बड़ा शत्रु भी है। मैंने रात को भोजन करना  बंद कर दिया है और दिन में काफी संतुलित भोजन लेता हूं। मेरी फिटनेस में इसका बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'किलर सूप' को लेकर चर्चा में हैं। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज में उनके साथ कोंकणा सेन शर्मा भी दिखाई देंगी। पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर कई खुलासे किए।
विज्ञापन


14 साल से डिनर नहीं किया
मनोज बाजपेयी अपने हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपना एक शर्टलेस फोटो भी साझा किया था। उस फोटो में लोग मनोज बाजपेयी के एब्स को देखकर हैरान रह गए थे। अभिनेता ने खुद अपनी फिटनेस का राज खोलते हुए बताया कि उन्होंने पिछले 14 साल से रात को खाना नहीं खाया है। मनोज बाजपेयी का मानना है, 'भोजन ही हमारा सबसे बड़ा मित्र और सबसे बड़ा शत्रु भी है। मैंने रात को भोजन करना  बंद कर दिया है और दिन में काफी संतुलित भोजन लेता हूं। मेरी फिटनेस में इसका बहुत बड़ा योगदान है।'
 

बेजुबान जानवरों की हक में आवाज उठाते हैं ये सितारे

विज्ञापन


दादाजी के रूटीन को फॉलो करते हैं अभिनेता
मनोज ने आगे कहा, 'मैंने अपने दादा जी को हमेशा दुबला-पतला और फिट ही देखा था। मैंने सोचा क्यों न फिट रहने के लिए मैं भी वही करूं जो दादा जी करते थे। मैंने भी तय किया कि उन्हीं की तरह रात को खाना नहीं खाऊंगा और परिणाम सबके सामने है।' मनोज बाजपेयी के लिए शारीरिक फिटनेस जितना जरूरी है उतना ही जरूरी मानसिक स्वास्थ्य भी है। मनोज का मानना है कि शरीर के किसी अंग का फिट होना नहीं, बल्कि समूचे शरीर का फिट रहना मायने रखता है।
विज्ञापन

 

आलिया ने किया सासू मां नीतू को इग्नोर, वायरल हुआ वीडियो



मनोज का वर्कफ्रंट
अभिनेता मनोज बाजपेयी की नई वेब सीरीज 'किलर सूप' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में पहली बार मनोज बाजपेयी तीन अलग-अलग किरदारों में दिखाई देने वाले हैं। अभिनेता ने खुद ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें