फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरी-खरी: 'परिवार को सोशल मीडिया से दूर रखना ही ठीक', सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग पर बोलीं कियारा

Wed, 25 Aug 2021 06:46 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अभिनेत्री कियारा आडवाणी का मानना है कि ट्रोलिंग भी सोशल मीडिया का एक हिस्सा है।
ट्रोलिंग मेरी सेलेब लाइफ का हिस्सा हो सकती है लेकिन परिवार को इससे दूर ही रखना ठीक है। क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मेरे फॉलोअर्स या ट्रोलर्स उन पर हमला करें।
विज्ञापन
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया आने के बाद सितारों और उनके प्रशंसकों के बीच की दूरी अप्रत्याशित रूप से कम हो चुकी है। सितारे अपनी सहूलियत के हिसाब से इन प्रशंसकों से संवाद करते हैं। अपनी बातें इन तक पहुंचाते हैं और इन प्रशंसकों को भी अपने सितारों के फिल्मी और निजी जीवन की सारी बातें सीधे सोशल मीडिया के जरिए मालूम होती रहती हैं। लेकिन, सोशल मीडिया का ही एक अंग है ट्रोल्स। ट्रोल्स यानी जो किसी भी बात को लेकर किसी की भी खिंचाई सोशल मीडिया पर शुरू कर देते हैं। लेकिन, अभिनेत्री कियारा आडवाणी का मानना है कि ट्रोलिंग भी सोशल मीडिया का एक हिस्सा है और इसे लेकर ज्यादा गंभीर होने की जरूरत नहीं है। हां, अपने परिवार को सोशल मीडिया से दूर ही रखना ठीक है।

विज्ञापन

कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कियारा कहती हैं, "मेरे चचेरे भाई सोशल मीडिया पर हैं और कभी कभी मुझे उनकी चिंता होती है। मैं उनके जन्मदिन की तस्वीरें पोस्ट करने से परहेज करती हूं क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मेरे फॉलोअर्स या ट्रोलर्स उन पर हमला करें।" कियारा ये भी कहती हैं कि यह बात उन्हें खटकती है। उनके मुताबिक "मैं नहीं चाहती कि मेरा परिवार मेरी वजह से ट्रोल होने लगे। मेरे लिए ट्रोलिंग मेरी सेलेब लाइफ का हिस्सा हो सकती है लेकिन परिवार को इससे दूर ही रखना ठीक है। "

कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि कियारा को ‘इंदू की जवानी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा होने और 'गंभीर' सिनेमा नहीं करने के लिए ट्रोल किया जा चुका है। कियारा ने ऐसे ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा, "ऐसे लोगों से मैं यही कहूंगी कि उन्हें मेरी फिल्में ‘गुड न्यूज’ या ‘गिल्टी’ देखनी चाहिए।”
विज्ञापन

कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अरबाज खान की मेजबानी में होने वाले शो ‘पिंच सीजन 2’ के सेट की बात बताते हुए कियारा कहती हैं, “लोग कभी भी किसी भी बात का बुरा मान सकते हैं। इस शो के एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान मैं एक सेकंड के लिए खड़ी रही और फोटोग्राफरों के लिए पोज भी दिया। लेकिन, कमेंट सेक्शन में लोग लिखने लगे कि मैं घमंडी हो गयी  हूं और तस्वीरों के लिए पोज भी नहीं कर रही। लेकिन, जो लोग देखते हैं वह कई बार संपूर्ण सत्य नहीं होता है।

कियारा के मुताबिक, “मेरा ये भी मानना है कि आप सभी को खुश नहीं कर सकते। हम सोशल मीडिया पर अपना परफेक्ट लुक भले डालते हों लेकिन वह भी एक इंसान है ये समझना जरूरी है। उसकी भी भावनाएं, समस्याएं और अन्य मुद्दे हैं जिन्हें वह सार्वजनिक नहीं करना चाहता। हमें सभी के व्यक्तिगत स्थान का सम्मान करना चाहिए और किसी भी नतीजे पर पहुंचने की जल्दबाजी ठीक नहीं है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें