बॉलीवुड में फिल्में एक से एक नए कीर्तिमान बनाती हैं। अब वो चाहें बॉक्स ऑफिस पर कमाई का हो, सिनेमाघरों में फिल्म चलने का या वो रिकॉर्ड किसी कलाकार आदि से जुड़ा हुआ हो। इन फिल्मों के साथ-साथ अभिनेताओं के नाम पर कई रिकॉर्ड्स दर्ज होते हैं। ये रिकॉर्ड्स बॉलीवुड बुक्स के अलावा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं, जिनका नाम प्रतिष्ठित गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज है। ये रिकॉर्ड्स बॉलीवुड कलाकारों के नाम पर अलग-अलग कारणों से दर्ज हैं। इनमें एक साल में सबसे ज्यादा कमाई और सबसे ज्यादा गाने जैसे कई रिकॉर्ड्स शामिल हैं। चलिए जानते हैं ऐसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रिकॉर्डधारियों में बारे में जिसमें शाहरुख से लेकर अमिताभ, कुमार सानू और कटरीना जैसी बड़ी अभिनेत्री का नाम शामिल है।