महिला पत्रकारों के लिए भी लगाई गुहार
फरहान अख्तर ने आगे ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अब मैं इसी तरह के एक्शन की उम्मीद महिला पत्रकारों के लिए भी करता हूं, जिन्हें लगभग रोज ही बलात्कार जैसी धमकियां दी जाती हैं’। जब अनुष्का और विराट को बेटी को धमकी दी गई थी तो उस बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला ने ट्वीट करके इसकी निंदा की थी। अभिनव ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘कुछ लोगों द्वारा 10 महीने की बच्ची को धमकी दी जा रही है। लोग कितने नीचे गिर चुके हैं’।
दिल्ली महिला आयोग ने की थी जांच की मांग
पुलिस ने बताया कि इस शख्स ने विराट कोहली की 10 महीने की बेटी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को निशाना बनाया, जिनका मुंबई में एक घर है। इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग ने जांच की मांग की थी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर एक विस्तृत कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी (23) के रूप में हुई है। इसने पाकिस्तान से मैच हारने के बाद कोहली की बेटी को दुष्कर्म की ऑनलाइन धमकी दी थी। पुलिस उसे मुंबई ला रही है।