फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adarsh Gourav: 'नहीं पता कब तक एक्टिंग करूंगा...मैं...', करियर को लेकर आदर्श गौरव ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 24 Dec 2023 10:51 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आदर्श गौरव - फोटो : social media
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता आदर्श गौरव इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन सितारों में से एक हैं। 2017 में आई फिल्म 'मॉम' में उनके किरदार मोहित चड्ढा के लिए उन्हें जाना जाता है। उन्होंने 'द व्हाइट टाइगर' और राज एंड डीके की 'गन्स एंड गुलाब्स' में अपने शानदार अभिनय से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। इन दिनों आदर्श अपनी आगामी फिल्म 'खो गए हम कहां' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अब अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपने करियर से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। आदर्श ने कहा कि वे अभिनेता नहीं फिल्म निर्देशक बनना चाहते हैं। 
विज्ञापन


निर्देशक बनना चाहते हैं आदर्श
आदर्श ने कहा, 'मैं हमेशा से निर्देशक बनना चाहता हूं। हालांकि, मैं भी यह नहीं जानता कि मैं कितने समय तक अभिनेता बना रहूंगा। मुझे हमेशा से ही लिखना का शौक रहा है, इसलिए मैं फिल्में निर्देशित करना चाहता हूं। मैं निर्देशन में अपना करियर बनाना चाहता हूं।'

यह भी पढ़ें: Box Office Collection Report: 100 करोड़ के पार पहुंची सलार, बाकी फिल्मों का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन
विज्ञापन


आगामी फिल्म को लेकर कही यह बात 
अभिनेता ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैं सोशल मीडिया पर अपने विचार लिखता हूं। मैं अपने लेखन पर लगातार काम कर रहा हूं, क्योंकि एक रचनाकार के रूप में मेरे लिए जो जरूरी है वह यह है कि लगातार अपने कौशल पर काम करना। मैं रोज अपने सपने पर काम कर रहा हूं।' 'खो गए हम कहां' में काम मिलने पर उन्होंने कहा, 'जब मुझे फिल्म में काम मिला, तो मैं अपने किरदार में जुट गया क्योंकि यह किरदार मेरी जिंदगी से जुड़ा था। जब मैं बड़ा हो रहा था उस तरह की समानताएं मैंने इस किरदार में महसूस की।'
विज्ञापन

  
इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
आदर्श गौरव के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता 'खो गए हम कहां' में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। यह फिल्म अर्जुन वरैन सिंह द्वारा निर्देशित है। इसे अर्जुन वरैन सिंह, जोया अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है। इस फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के जीवन पर आधारित है। फिल्म 'खो गए हम कहां' 26 दिसंबर, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: Animal: 'पहले भी मैं' गाने का ये रिप्राइज्ड वर्जन हुआ वायरल, रश्मिका मंदाना और विशाल मिश्रा ने की फैन की तारीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें