खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग जोरो-शोरों से साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। टीवी, बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सेलेब्स इस बार शो में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे हैं और खतरों का सामना कर रहे हैं। इस दौरान ये कंटेस्टेंट स्टंट करते हुए घायल भी हो रहे हैं। वहीं इसी क्रम में 'खतरों के खिलाड़ी 13' से एक और कंटेस्टेंट के घायल होने की खबर है। नया नाम है शिव ठाकरे का, इस शो में स्टंट के दौरान चोट लगी है।
शो में कई सितारे आएंगे नजर
बता दें कि इस सीजन में शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के अलावा, डेजी शाह, शीजान खान, ऐश्वर्या शर्मा, अंजलि आनंद, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी और जैसे कई और सितारे रोहित शेट्टी के इस शो का मजा दोगुना करने आ रहे हैं। शो की शूटिंग के दौरान कइयों के घायल होने की खबरें भी खूब आई हैं।