अभिनेता राहुल भट जल्द ही फिल्म 'कैनेडी' में नजर आएंगे। कान फिल्म फेस्टिवल में भी इस फिल्म को प्रदर्शित किया जाना है। बता दें कि राहुल भट घाटी से ताल्लुक रखते हैं। मगर जब वह 15 वर्ष के थे तब उनका परिवार कश्मीर से मुंबई शिफ्ट हो गया। राहुल का कहना है कि ऐसा करना उनके परिवार के लिए बेहद मुश्किल रहा। हाल ही में राहुल भट इस पर बात करते नजर आए हैं।
विज्ञापन
नहीं छोड़ा सपने देखना
राहुल भट ने हाल ही में कश्मीर से मुंबई आने और फिर यहां आकर मनोरंजन की दुनिया में दस्तक देने पर बात की। एक इंटरव्यू के दौरान राहुल ने कहा कि हर एक्टर की अपनी अप्रोच होती है। कुछ लोग एनएफडी और एफटीआईआई जाते हैं, जो शायद सबसे अच्छा तरीका है। हालांकि, एक्टर का कहना है कि उनकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं रही कि वहां जा सकते। दरअसल, माइग्रेशन के चलते वह ऐसा नहीं कर सके।
Anjum Fakih: 'कुंडली भाग्य' फेम अंजुम फकीह हैं समलैंगिक? अभिनेत्री ने इन अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
कश्मीरी पंडित परिवार से रखते हैं ताल्लुक
राहुल एक कश्मीरी पंडित हैं। उनका कहना है कि उस समय उनका परिवार माइग्रेशन के दर्द से गुजरा। एक्टर का कहना है, 'एक परिवार के तौर पर वे दिन मुश्किल भरे थे। वह समय पूरी कम्युनिटी के लिए मुश्किलों भरा था।' हालांकि, इस मुश्किल घड़ी में भी राहुल ने सपने देखना नहीं छोड़ा और एक्टर बनने का ख्वाब सजाया।
करियर में मिले खूब अवसर
भट ने उस वक्त का भी जिक्र किया जब उन्हें कई अवसर मिले। वह मॉडलिंग की दुनिया में आए फिर टीवी की दुनिया में काम किया और कुछ टॉप निर्देशकों के साथ काम किया। इस दौरान उन्हें फिल्मों के ऑफर भी मिले, लेकिन राहुल उनके लिए तैयार नहीं थे। फिल्म 'कैनेडी' की बात करें तो अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी लियोनी और अभिलाष थपलियाल जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे।
Love Story: जब 'काका' की पत्नी के प्यार में डूबे शादीशुदा सनी देओल, डिंपल ने भी इश्क में पार की थी सारी हदें