बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल में ही अपने ब्लॉग में खुलासा किया कि उनके एक पैर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था, लेकिन वह ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंच गए थे। आज फिर अमिताभ बच्चन को सेट पर चप्पल के साथ देखा गया। वह सूट के साथ चप्पल पहले हुए पूरा शो कर रहे थे। शो में उनके पैरों की उंगलियों पर बंधी पट्टी साफ देखी जा सकती है। फ्रैक्चर और उंगली में पट्टी होने की वजह वह बेहद दर्द में हैं और कुछ दिनों से पैरों में चप्पल पहनकर ही कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग पूरी कर रहे हैं।
हाल में ही अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था 'टूटी उंगली, जोड़ पर फ्रैक्चर और असहनीय दर्द है…। निराश हूं कि इस पर प्लास्टर नहीं किया जाता… क्योंकि इसके लिए अभी तक किसी विधि की खोज नहीं हुई है। इसलिए एक कारगर कार्य किया गया है, आम भाषा में इसे ‘बडी टेपिंग’ बोला जाता है…। बडी, क्योंकि टूटी हुई उंगली सहानुभूति दिलवाती है… अब इसे 4-5 सप्ताह तक टेप किया जाता है। ”
अमिताभ बच्चन को इस तरह देखकर उनके फैंस भी भावुक हैं। वहीं दूसरी ओर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद लोग अमिताभ बच्चन के इस उम्र में भी काम करने के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। दरअसल, अमिताभ बच्चन अपनी तबीयत खराब होने से लेकर पैर में फ्रैक्चर होने के बाद भी अपनी एक भी दिन की शूट को मिस नहीं करते हैं। वो कहते हैं ना शो मस्ट गो ऑन...