बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और केबीसी 13 के प्रतियोगी प्रांशु त्रिपाठी की बातचीत ने लोगों का दिल छू लिया है। प्रांशु त्रिपाठी द्वारा अमिताभ बच्चन के सवाल का दिया गया जवाब, इस वक्त ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, चैनल द्वारा जारी नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन प्रतियोगी प्रांशु त्रिपाठी से बातचीत कर रहे हैं और प्रांशु 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। प्रांशु ने अमिताभ बच्चन को बताया कि वो क्रिकेटर रोहित शर्मा के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इस पर अमिताभ ने उनसे पूछा कि अगर उन्हें रोहित शर्मा और अपनी गर्लफ्रेंड के बीच किसी एक को चुनना पड़े, तो वो किसे चुनेंगे?
अमिताभ के इस सवाल का प्रांशु ने जो खूबसूरत जवाब दिया, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन सालों से क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रहे हैं। यह टीवी की दुनिया का लोकप्रिय क्विज शो है, जिसमें प्रतियोगी लाखों और करोड़ों रुपये जीतकर जाते हैं। बर्शते उनको अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गये सवालों का सही जवाब देना होता है। यह शो सोनी टीवी पर आता है।