फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: जनगणना फॉर्म भरते वक्त अपनी जाति की जगह यह लिखते हैं बिग बी, केबीसी में किया खुलासा

Tue, 19 Sep 2023 03:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बी ने आगे बताया कि वह जनगणना फॉर्म में जाति की जगह 'भारतीय' लिखते हैं। उन्होंने इसकी वजह का भी खुलासा किया।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय है। इस शो में बिग बी प्रतिभागियों से सवाल तो पूछते ही हैं, साथ ही काफी दिलचस्प चर्चा भी करते नजर आते हैं। इसके अलावा वह खुद भी अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज साझा करते हैं। ऐसा ही कुछ 'केबीसी 15' शो के हालिया एपिसोड में देखने को मिला। बिग बी ने खुलासा किया कि वह जनगणना फॉर्म में जाति की जगह क्या लिखते हैं? आइए जानें...

विज्ञापन


इस तरह शुरू हुई जाति की चर्चा
इस बार फास्टेस्ट फिंगर जीतकर मधुरिमा इस हफ्ते की पहली हॉटसीट पर आने वाली प्रतिभागी बनीं। मधुरिमा के स्वागत के बाद अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा, 'मधुरिमा जी आपका पूरा नाम नहीं जानता हूं'। इस पर मधुरिमा ने जवाब दिया, 'यह सिर्फ मधुरिमा ही है, मैंने फैसला किया है कि मैं सरनेम का इस्तेमाल नहीं करूंगी, क्योंकि यह जाति भेदभाव पैदा करता है'।
Gadar 2 Biggest Hindi Film: तारा सिंह की पठान पर बढ़त जारी, नंबर वन हिंदी फिल्म बनने में बस इतना फासला
विज्ञापन


इस वजह से रखा बच्चन सरनेम
मधुरिमा की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने उनकी काफी सराहना की। बिग बी ने आगे कहा, 'मेरे पिता ने भी अपना पेन नेम यानी बच्चन ही अपना सरनेम रख लिया, जिससे कास्ट और धर्म जैसी बाधाएं न रहें। मैंने भी अपने पेरेंट्स की इस प्रथा को कायम रखा'। अमिताभ बच्चन ने बताया, 'जब मैंने स्कूल में एडमिशन लिया था तो सरनेम बच्चन ही लिखवाया'।
विज्ञापन

Ganapath: 'गणपत' के लिए बना अमिताभ बच्चन के इस मशहूर गाने का रीमेक, आइकोनिक सॉन्ग पर जमकर थिरकेंगे टाइगर-कृति

फॉर्म में लिखते हैं 'भारतीय'
बिग बी ने आगे बताया कि वह जनगणना फॉर्म में जाति की जगह 'भारतीय' लिखते हैं। उन्होंने कहा, 'जब सेंसस फॉर्म यानी जणगणना फॉर्म भरना होता था, तब मैं कास्ट कॉलम भरने से मना कर देता था। अगर ऑफिसर सवाल करते थे तो कहता, 'मैं किसी जाति से नहीं हूं, मैं भारतीय हूं और भारतीय ही रहूंगा'। बता दें, कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 रात नौ बजे सोमवार से शुक्रवार सोनी टीवी पर प्रसारित होता है।
Jaane Jaan: बार-बार 'जाने जां' बनना चाहती हैं करीना, फिल्म रिलीज होने से पहले बताया अपना पसंदीदा किरदार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें