कार्तिक शिवकुमार (कार्थी) साउथ के सुपरस्टार हैं। उनकी फिल्में दुनियाभर में खूब चाव से देखी जाती हैं। इन्हीं में से एक फिल्म है 'कैथी', जिसे खूब पसंद किया गया। अब जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है। खुद कार्थी ने यह एलान किया है। आपको बता दें कि फिल्म 'कैथी' वर्ष 2019 में रिलीज हुई थी। कार्थी के फैंस के लिए 'कैथी' के सीक्वल का एलान किसी तोहफे से कम नहीं है। साथ ही यह खबर फिलहाल 'दृश्यम 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे एक्टर अजय देवगन के लिए भी खुशखबरी सरीखी है।
दरअसल, अजय देवगन जल्द ही फिल्म 'भोला' में नजर आने वाले हैं। अजय की 'भोला' कार्थी की 'कैथी' की ही रीमेक है। फिल्म 'कैथी' की बात करें तो यह कार्थी की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान कार्थी ने अपनी करियर यात्रा और फिल्मों पर बात की। 'कैथी' को लेकर उन्होंने कहा, 'यह मेरे करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। यह फिल्म मेरे पास एक छोटे से आइडिया के रूप में आई थी, लेकिन इसकी कहानी सुनने के बाद मैं जान गया कि यह एक बड़ी एक्शन फिल्म है।'
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने 'मन्नत' की नेम प्लेट में जड़वाए हीरे! तस्वीरें हुईं वायरल
बता दें कि लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित 'कैथी' में कार्थी ने डिल्ली नाम के शख्स का किरदार निभाया, जो जेल से रिहा हुआ था। हालिया बातचीत के दौरान कार्थी ने कहा कि इस किरदार के लिए उन्होंने काफी रिसर्च की। हाल ही में उन्होंने फिल्म के कुछ सीन पर बने मीम पर भी चर्चा की। बता दें कि कार्थी मणिरत्नम को अपना गुरु मानते हैं। हाल ही में कार्थी मणिरत्नम की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन: पार्ट 1' में भी नजर आए।
Disney New CEO: बॉब आइगर की डिज्नी के सीईओ पद पर वापसी, कंपनी को नए माहौल में नए भरोसे की जरूरत
कार्थी ने 'पीएस1' को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि, 'इस फिल्म में मणि सर ने जब यह रोल मुझे ऑफर किया था ,तो इनकार करने का कोई मतलब नहीं। अगर, मणि सर चाहते तो पीएस-1 में मैं एक घोड़े का किरदार करने के लिए भी तैयार था। वो मेरे गुरु हैं।' बात करें अजय देवगन की 'भोला' की तो 'दृश्यम 2' की रिलीज के बाद वह इसके प्रमोशन में जुट चुके हैं। फिल्म का टीजर 22 नवम्बर को आ रहा है। बता दें कि 'भोला' अगले साल रिलीज होगी।
Photos Of The Day: कियारा का किलर लुक और तारा सुतारिया ने चलाए नैनों के तीर, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट