बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के प्रशंसकों की कमी नहीं है। इस महीने 2 तारीख को जब एक्टर ने अपना 57वां जन्मदिन मनाया तो हर साल की तरह इस बार भी उनके घर मन्नत के बाहर फैंस का सैलाब उमड़ आया। अब इसी मन्नत से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि किंग खान ने मन्नत के मेन गेट के डिजाइन में बदलाव कराया है। साथ ही नेम प्लेट में भी बड़ा बदलाव किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख ने नई नेम प्लेट में हीरे जड़वाए हैं। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
Drishyam 2 Box Office Collection: मंडे टेस्ट में अच्छे नंबरों से पास हुई 'दृश्यम 2', चौथे दिन इतनी हुई कमाई
आपको बता दें कि शाहरुख खान के फैंस अक्सर उनके बंगले मन्नत के बाहर खड़े होकर तस्वीरें क्लिक कराते हैं। अब हाल ही में उनके घर के बाहरी डिजाइन में बदलाव हुआ है। गेट बदल दिया गया है और मन्नत के गेट के ठीक बाहर दोनों तरफ नई नेम प्लेट लग चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें हीरे लगवाए गए हैं। वायरल हो रहीं वीडियो में रात के अंधेरे में मन्नत की नेम प्लेट भी स्टार्स की तरह जगमगाती नजर आ रही है।
नई नेम प्लेट के साथ शाहरुख के फैंस फोटोशूट करा रहे हैं। एक्टर के फैन क्लब के सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं। एक फैन क्लब की तरफ से शेयर की गई तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मन्नत के नए गेट का नजारा। यह एक तोहफे की तरह है।' वहीं एक अन्य पोस्ट में लिखा है, 'दो महीने बाद मन्नत के नए गेट का डिजाइन सामने आ गया है। आप क्या सोच रहे हैं?'
तस्वीरों पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं। शाहरुख के पास कई फिल्मे हैं। शाहरुख की 'पठान' अलगे साल जनवरी में रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख खान 'जवान' में भी नजर आएंगे। सलमान खान की 'टाइगर 3' में भी शाहरुख का अहम रोल होगा।
Ranveer Singh: रणवीर सिंह को नहीं पहचान पाया यह मशहूर स्टार, पूछा- कौन हैं आप? देखें वीडियो