अभिनेत्री रवीना टंडन जल्द ही सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में नजर आएंगी। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। आज इसका टीजर जारी हो गया है। बता दें कि रवीना टंडन इसमें इंद्राणी कोठारी का किरदार निभा रही हैं। टीजर में उनका अंदाज काफी ताकतवर लग रहा है, लेकिन साथ ही वे गुरूर और दंभ से भरी नजर आ रही हैं।