फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon: इन निर्माताओं के साथ काम करना चाहती हैं रवीना, लिस्ट में संदीप रेड्डी का भी नाम शामिल

Sun, 28 Jan 2024 02:25 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक बातचीत के दौरान रवीना ने खुलासा किया कि वे पहले निर्देशक जोया अख्तर के साथ फिल्म 'दिल धड़कने दो' में काम करने वाली थीं। इसके आलावा अभिनेत्री ने निर्देशकों के नाम की लिस्ट साझा की, जिनके साथ वे भविष्य में काम करना चाहती हैं।
विज्ञापन
रवीना टंडन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में 'मस्त-मस्त गर्ल' के नाम से मशहूर रवीना टंडन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री इस सीरीज में 'इंद्राणी कोठारी' का किरदार निभाती नजर आईं। दर्शकों से इस सीरीज को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। हाल ही में, एक बातचीत के दौरान रवीना ने खुलासा किया कि वे पहले निर्देशक जोया अख्तर के साथ फिल्म 'दिल धड़कने दो' में काम करने वाली थीं। इसके आलावा अभिनेत्री ने निर्देशकों के नाम की लिस्ट साझा की, जिनके साथ वे भविष्य में काम करना चाहती हैं। 
विज्ञापन


'दिल धड़कने दो' में मिला था काम करने का मौका  
रवीना ने खुलासा किया कि वे जोया अख्तर के साथ उनकी फिल्म 'दिल धड़कने दो' में काम करने के करने वाली थीं, लेकिन किसी कारणवश वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं। इसके बावजूद, रवीना ने जोया की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन महिला निर्देशक हैं। अभिनेत्री ने आगे अपनी दोस्त फराह खान के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे उनके साथ काम करने का पहले कभी मौका नहीं मिला, लेकिन मैं अब फराह के साथ काम करना चाहती हूं।' इसके अलावा, रवीना ने मेघना गुलजार के साथ काम करने की अपनी इच्छा जाहिर की। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Finale: अब तक इन सितारों के सिर सजा 'बिग बॉस' का ताज, जानें आजकल क्या कर रहे हैं शो के सभी विजेता
विज्ञापन


इन निर्माताओं के साथ काम करना चाहती हैं रवीना 
रवीना ने आगे कहा, 'मैं निर्देशक अनीस बज्मी के साथ फिर से काम करना चाहती हूं।' अभिनेत्री ने कॉमेडी फिल्मों में काम करने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा, 'मैं इन दिनों निर्देशक अहमद खान के साथ 'वेलकम 3' में काम कर रही हूं, लेकिन अगर मुझे डेविड धवन की फिल्मों में काम करने का मौका मिले, तो में जरूर काम करूंगी। मैं एक और कॉमेडी प्रोजेक्ट के लिए अनीस के साथ फिर से काम करना पसंद करूंगी।' रवीना ने कहा कि वे नए निर्देशक श्रीराम राघवन, संदीप रेड्डी वांगा के साथ एक बार जरूर काम करना चाहेंगी। 
विज्ञापन


'कर्मा कॉलिंग' की स्टार कास्ट  
रवीना टंडन की सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' के बारे में बात करें, तो अभिनेत्री ने इसमें  इंद्राणी कोठारी का किरदार निभाया है। रवीना के आलावा इसमें वरुण सूद और नम्रता शेठ भी हैं। यह सीरीज 26 जनवरी 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई। ये सीरीज यूएस की ऑरिजिनल सीरीज 'रिवेंज' पर आधारित है। 'कर्मा कॉलिंग' का निर्देशन रुचि नारायण के जरिए किया गया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: कौन हैं टॉप 5 कंटेस्टेंट अरुण? पिता की मौत से हुए डिप्रेशन का शिकार, फिर ऐसे बने 'अचानक भयानक'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें