फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: 'पिता के फ्लॉप करियर के बाद मां ने संभाले थे हालात', करीना को याद आए परिवार के संकट भरे दिन

Wed, 01 Nov 2023 12:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, करीना ने खुलासा किया है कि जब करिश्मा टॉप एक्ट्रेस बनने में व्यस्त थीं, इस समय कपूर खानदान को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
 
विज्ञापन
कपूर खानदान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री की पिछली फिल्म 'जाने जां' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अभिनेत्री ने इस फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर अपनी दमदार वापसी भी की थी। शोबिज में कदम रखने से पहले अभिनेत्री बहन करिश्मा कपूर 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थीं। अब हाल ही में, करीना ने खुलासा किया है कि जब करिश्मा टॉप एक्ट्रेस बनने में व्यस्त थीं, इस समय कपूर खानदान को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन


करीना को याद आए परिवार के संकट भरे दिन
हिंदी सिनेमा के जाने माने परिवार कपूर खानदान से आने वाली बेबो और लोलो बॉलीवुड के गुजरे जमाने के अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता कपूर की बेटियां हैं। अभिनेता रणधीर को  को रामपुर का लक्ष्मण, जवानी दीवानी, हमराही, हाथ की सफाई, मामा भांजा और हीरालाल पन्नालाल जैसी कई अन्य फिल्मों के लिए जाना जाता था। जहां उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं, वहीं उनके गिरते करियर के कारण परिवार को चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।
 

Who killed Moosewala: श्रीराम राघवन ने खरीदे हू किल्ड मूसेवाला के राइट्स, पंजाबी सिंगर की हत्या पर बनेगी फिल्म

विज्ञापन

मां बबीता के योगदान के बारे में खुलकर की बात
अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने उनकी परवरिश में अपनी मां बबीता कपूर के प्रभाव के बारे में खुलासा किया और बेबो ने बताया कि अच्छे कपड़े पाने के लिए पैसा जरूरी है। चूँकि वह काम नहीं कर रही थी, इसलिए उसकी मां उनसे नौकरी करने के लिए कहती रहती थी। इतना ही नहीं, उन्होंने बेबो को सलाह भी दी कि अगर वह एक्ट्रेस बनना चाहती है तो चुनौतियों का सामना करें और खुद को तैयार करें।
विज्ञापन

 

Who killed Moosewala: श्रीराम राघवन ने खरीदे हू किल्ड मूसेवाला के राइट्स, पंजाबी सिंगर की हत्या पर बनेगी फिल्म


पिता के करियर को लेकर कही यह बात
बेबो ने अपने पिता रणधीर कपूर के करियर में मंदी के बारे में बात की और, "मैं बहुत छोटी थी और पापा उतना काम नहीं करते थे। शायद इसीलिए मेरी मां को घर और काम संभालना पड़ा था। करिश्मा के फिल्मों में आने तक हमको पालने में तमाम मुश्किलें आईं। इस दौरान पापा ने कुछ काम किया और दो या तीन फिल्में निर्देशित कीं। उनका करियर कुछ खास नहीं चला था। वह प्यार करने और जीवन जीने के बारे में अधिक सोचते थे। उन्हें लोगों से मिलना-जुलना पसंद है। सैकड़ों लोग उनसे मिलते हैं और किसी के पास भी मेरे पिता के बारे में कुछ भी गलत कहने के लिए नहीं होगा क्योंकि यह उनका स्वभाव ही है।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें