करण पटेल के साथ ही बॉलीवुड की अन्य हस्तियां भी शाहरुख खान के समर्थन में आई हैं। इससे पहले ऋतिक रोशन को शाहरुख के सपोर्ट में आने पर ट्रोल भी होना पड़ा था। केकेआर ने तो लगातार वीडियो बनाकर शाहरुख और उनके बेटे का समर्थन किया था और एनसीबी पर कई तरह के सवाल खड़े किये थे। वहीं, सिंगर मीका सिंह का भी कहना था कि इतने बड़े जहाज पर एनसीबी को सिर्फ आर्यन खान दिखा..हद है। वहीं, शाहरुख खान ने वकील सतीश मानशिंदे की छुट्टी कर दी है। अब शाहरुख खान ने नए वकील अमित देसाई को हायर किया है। आर्यन खान की बेल के आवेदन को लेकर अमित देसाई कोर्ट में पेश हुए। जमानत याचिका के लिए नोटिस दिए जाने के बाद, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के वकील ने अदालत से कहा कि एजेंसी को जवाब दाखिल करने के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय चाहिए। क्योंकि ड्रग्स मामले में कई जमानत याचिकाएं लंबित हैं।
आर्यन का पक्ष रखते हुए अमित देसाई ने कोर्ट में कहा कि "आर्यन पहले से ही बीते एक हफ्ते से जेल में बंद है। बेल पर सुनवाई जांच पर आधारित नहीं है। मैं बेल के लिए दलील नहीं दे रहा हूं, बस मैं बेल के लिए सुनवाई की तारीख मांग रहा हूं।"