फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: अक्षय-ट्विंकल से प्रेरित हैं 'रॉकी और रानी', करण जौहर ने किया खुलासा

Mon, 18 Sep 2023 01:23 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण ने खुलासा किया है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के किरदार रॉकी रंधावा और रानी चटर्जी कहीं न कहीं अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के वास्तविक जीवन से प्रेरित हैं। 
विज्ञापन
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता करण जौहर ने इस साल 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए दमदार वापसी की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। करण ने हाल ही में फिल्म से जुड़ी कई बातें साझा की हैं। करण ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के किरदार रॉकी रंधावा और रानी चटर्जी कहीं न कहीं अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के वास्तविक जीवन से प्रेरित हैं। 
विज्ञापन

अरदास से शुरू हुईं परी-राघव की शादी की रस्में

करण ने अक्षय-ट्विंकल पर कही यह बात
उन्होंने बताया कि अक्षय और ट्विंकल की शादी में जबर्दस्त दोस्ती देखने को मिलती है। उन्होंने साथ में काफी समय बिताया है, डिनर, लंच, साथ में घूमना, यहां तक कि काफी विज्ञापनों में भी दोनों ने साथ काम किया है। करण के मुताबिक दोनों अलग-अलग कारणों से साथ आए। उन्होंने कहा कि दो अलग-अलग सोसाइटी से आने वाले लोगों के बीच प्यार होना असंभव नहीं है। 
विज्ञापन

Khufiya Trailer Out: विशाल की स्पाई थ्रिलर 'खुफिया' का ट्रेलर हुआ रिलीज, तब्बू-अली फजल की जोड़ी ने उड़ाया गर्दा

'आपको कहीं भी किसी से भी हो सकता है प्यार'
करण जौहर ने कहा, 'यह ऐसा है जैसे हमने खुद को एक जगह बंद कर रखा हो। जैसे जब हम कोई रिश्ता ढूंढ रहे होते हैं, तो हम खुद को उस जगह ही चाहते हैं जहां हम कंफर्ट महसूस कर रहे हों, मगर सच तो यह है कि कल आपको कहीं भी किसी से भी प्यार हो सकता है।' 
विज्ञापन

Animal: इस खास दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का टीजर, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने किया खुलासा

ट्विंकल को ध्यान में रखते हुए करण ने लिखा था यह किरदार
बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब करण ने ट्विंकल खन्ना को ध्यान में रखते हुए कोई किरदार लिखा है। उन्होंने 'कुछ-कुछ होता है' में टीना का किरदार भी उन्हें ध्यान में रखते हुए लिखा था। इस किरदार का नाम भी उन्होंने टीना इसीलिए रखा क्योंकि यह उनसे प्ररित था, लेकिन ट्विंकल ने इसे करने से मना कर दिया था। जिसके बाद यह रोल रानी मुखर्जी को मिला। करण और ट्विंकल का रिश्ता काफी पुराना है, दोनों स्कूल के समय से अच्छे दोस्त हैं।
नागिन एक्ट्रेस 'आशका गोराडिया' ने प्रेग्नेंसी में करवाया बोल्ड फोटोशूट

अक्षय-ट्विंकल ने 2001 में रचाई थी शादी
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने साल 1999 में उमेश मेहरा की एक्शन फिल्म 'इंटरनेशल खिलाड़ी' के दौरान डेट करना शुरू किया था। 2001 में दोनों ने शादी रचाई। उनका एक बेटा आरव और बेटी नितारा है। 
Bollywood: जवानी में इन सितारों ने फिल्मों में निभाया बुजुर्ग का किरदार, बूढ़े बनकर भी दिखाया अपना एक्शन अवतार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें