फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर ने सुपरस्टारडम पर साझा किए अपने विचार, बोले- 'तीनों खान की जगह कोई नहीं ले सकता'

Thu, 18 Jan 2024 03:00 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक बातचीत के दौरान करण जौहर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुपरस्टारडम को लेकर अपने विचार साझा किए। 
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता करण जौहर इन दिनों अपने रियलिटी शो 'कॉफी विद करण 8' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। निर्माता आए दिन फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में, एक बातचीत के दौरान करण जौहर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुपरस्टारडम को लेकर अपने विचार साझा किए। 
विज्ञापन


तीनों खान की जगह नहीं ले सकता कोई 
करण ने कहा, 'बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के बाद नई पीढ़ी के कलाकार उनकी जगह नहीं ले पायेंगे। आज के कलाकारों में पुराने कलाकारों की तरह गुणों की कमी है। मुझे नहीं लगता कि तीनों खान की तरह नए कलाकारों में उस तरह की काबिलियत है।' शाहरुख खान को लेकर निर्माता ने कहा, 'शाहरुख ने वर्ष 2023 में अपने करियर की तीन सबसे बड़ी हिट फिल्में दीं और एक बार फिर उन्होंने सुपरस्टार के रूप में अपनी पहचान हासिल की। नए कलाकार ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि वे फिल्मों में करने से पहले ज्यादा सोचते हैं।' 

यह भी पढ़ें: कम बजट की इन साउथ फिल्मों ने की धांसू कमाई, IMDB रेटिंग भी जबर्दस्त
विज्ञापन


नए कलाकारों को लेकर कही यह बात  
करण जौहर ने अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' में भी नए कलाकारों को लेकर अपना अनुभव साझा किया था उन्होंने कहा था, 'मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वे गलत हैं, लेकिन वे हर दृश्य, संवाद में घुसना चाहते हैं। नए कलाकार पूरी कहानी को डिटेल्स में जाना चाहते हैं। कहानी सुनने के बाद भी फिल्म में काम करने के लिए निर्णय लेने में भी बहुत समय लगता है, लेकिन पुरानी पीढ़ी के कलाकार से आपको तुरंत जवाब मिल जाता है।'
विज्ञापन


करण जौहर का वर्कफ्रंट
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्माता ने सात साल बाद फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अब करण जौहर रियलिटी शो 'करण विद कॉफी सीजन 8' को होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में, फिल्म निर्माता ने घोषणा की थी कि वह 'रॉकी और रानी' के बाद एक एक्शन फिल्म का निर्देशन करेंगे। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई अपडेट साझा नहीं किया है। वहीं, करण ने सलमान खान के जन्मदिन पर उनके साथ फिल्म में काम करने का हिंट दिया था।

यह भी पढ़ें: पैन इंडिया फिल्म 'डी 51' की शूटिंग शुरू, पहली बार बड़े पर्दे पर यह तिगड़ी मचएगी धमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें