मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर इन दिनों अपने चर्चित चैट शो कॉफी विद करण के आठवें सीजन को लेकर चर्चा में हैं। शो में इस बार अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर उनके मेहमान बने हैं। बता दें कि इस बार के सीजन के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए थे। इस दौरान दीपिका ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए और उस पर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। अब इस पूरे मसले पर करण जौहर ने प्रतिक्रिया दी है।